बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में निधन, गले के कैंसर से थे पीड़ित

बीजेपी के सीनियर नेता सुशील मोदी कई महीनों से बीमार चल रहे थे। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Updated: May 13, 2024, 11:55 PM IST

पटना। भाजपा के कद्दावर नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील मोदी के निधन से सियासी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुशील मोदी राज्यसभा से सांसद थे। इससे पहले वे बिहार कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कैंसर की जानकारी खुद 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर दी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है।