नागरिक उड्डयन मंत्री बने सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान को मिला शिक्षा मंत्रालय

पीएम मोदी के पास रहेगा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, अमित शाह के पास सहकारिता मंत्रालय का होगा प्रभार

Updated: Jul 08, 2021, 03:13 AM IST

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद अब शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभाग बंटवारे की जानकारी सामने आने लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। पहले चर्चा था कि सिंधिया को रेल मंत्रालय या शिक्षा मंत्रालय में से किसी एक मंत्रालय का प्रभार सौंपा जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय का प्रभार धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। जबकि अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री होंगे।

वहीं मनसुख मंडविया को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी के पास मझोला एवं बाल विकास मंत्रालय रहेगा। 

प्रधानमंत्री मोदी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय रहेगा। वहीं गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।