Karnataka: एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार

Actress Ragini Dwivedi: क्राइम ब्रांच में पूछताछ, सरकारी कर्मचारी और रीयल स्टेट व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी का नाम आया सामने

Updated: Sep 05, 2020, 09:57 PM IST

बेंगलुरु। किसी समय में कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रागिनी द्विवेदी को क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। रागिनी को शुक्रवार को ड्रग तस्करी, इस्तेमाल तथा खरीद फरोख्त के मामले में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल क्राइम ब्रांच रागिनी से पूछताछ कर रही है।

रागिनी के अलावा वीरेन खन्ना नामक एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जो कि बड़ी पार्टियों में ड्रग्स उपलब्ध कराया करता था। वीरेन खन्ना अभी चार दिन की पुलिस कस्टडी में है। अभिनेत्री समेत अब तक कुल चार लोग ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

ड्रग्स के अवैध व्यापार के मामले में एक सरकारी कर्मचारी और रीयल स्टेट व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी कर्मचारी रवि एक्ट्रेस रागिनी का मित्र है। रवि की गिरफ्तारी के बाद ही क्राइम ब्रांच रागिनी को हाज़िरी देने और जांच में सहयोग देने के लिए कह रही थी। लेकिन रागिनी ने सहयोग नहीं दिया।

रागिनी द्विवेदी

लिहाज़ा क्राइम ब्रांच ने रागिनी द्विवेदी उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की ड्रग तस्करी में आखिर क्या भूमिका रही है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि एक बाद सामने निकल आ रही है कि इस फेर में कन्नड़ फ़िल्मों के 10 से 15 बड़े कलाकारों के नाम सामने आ सकते हैं।