बीजेपी कार्यकर्ता निकला करौली हिंसा का मुख्य आरोपी, विपक्षी दल पर बरसे सीएम गहलोत

सीएम गहलोत का कहना है कि बीजेपी ने राजस्थान को इलेक्शन सीएम मोड में ला खड़ा किया है, वो हिंसा फैला रहे हैं, पूरे देश में इसी तरह का माहौल है

Updated: May 04, 2022, 04:45 AM IST

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में ईद के दिन सांप्रदायिक झड़प के बाद सीएम अशोक गहलोत ने7 कहा कि करौली दंगे में मुख्य आरोपी बीजेपी का है। गहलोत ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में हिंसा का माहौल बना रही है, क्योंकि सूबे में चुनाव होनेन हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी से जुड़े लोग प्रदेश में हिंसा फैला रहे हैं। उनका कहना था कि ये केवल जोधपुर की बात नहीं है। पूरे देश में इसी तरह का माहौल है। ये बेरोजगारी, महंगाई पर जनता के सवालों से बचने के लिए हिंसा का माहौल बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर, यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे, एलन मस्क ने दिया जोरदार झटका

गहलोत ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर में हालात पर निगाह रखने के लिए करीब 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है। 

हालात और ना बिगड़ें इसके लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटना से समाज में शांति पर असर पड़ता है।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार चेते और तुष्टिकरण की नीति से बाज आए। उन्होंने कहा कि बांरा, करौली और राजगढ़ के बाद अब मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में भी साम्प्रदायिक तनाव की घटना हुई है। राजे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिस्सा की प्रतिमा पर लगे भगवा झंडे को उतारने की घटना से स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में फैला यह मजहबी उन्माद कांग्रेस संस्कृति का परिणाम है।