दिल्ली में होली का दिन रहा भयंकर गर्म, टूटा 76 सालों का रिकॉर्ड

31 मार्च 1945 के बाद यह पहला मौका जब मार्च के महीने में इतनी गर्म रही दिल्ली, सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा तापमान

Publish: Mar 30, 2021, 02:58 AM IST

Photo Courtesy: Pinterest
Photo Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इस बार को होली अबटक के सबसे ज्यादा गर्म दर्ज की गई। होली पर दिल्ली में आजतक इतनी ज्यादा गर्मी दर्ज नहीं कि गई थी। मार्च के महीने में गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है।

साल 1945 में पड़ी थी इतनी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।'

इन सबके अलावा एक बात जो और हुई, वो थोड़ा डराने वाली भी है। सोमवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से 8 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इसका मतलब हुआ की होली के दिन सीजन की पहले हीट वेव भी दर्ज हुई। मौसम विभाग द्वारा इस स्थिति में प्रचंड लू की घोषणा कर दी जाती है। 

क्या आगे भी पसीने छुड़ाएगी दिल्ली

मार्च के आखिरी में ही इतना ज्यादा तापमान दर्ज होने से एक डर भी पैदा हो गया है कि क्या अब गर्मी दिल्लीवालों कक आगे और पसीने छुड़ाएगी। फिलहाल अगले 5 दिन तक ऐसा नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में दिल्ली में तापमान कम ही रहेगा, जो लगभग 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।