ओडिशा में लगेगा 14 दिनों का लॉकडाउन, 5 मई से शुरू होंगी पाबंदियां

5 मई से शुरू होगी ओडिशा में तालाबंदी, ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजों रहेंगी प्रतिबंधित

Updated: May 02, 2021, 05:54 AM IST

Photo Courtesy: KalingaTV
Photo Courtesy: KalingaTV

भुवनेश्वर। माहामारी की मार झेल रहे ओडिशा में भी अब तालाबंदी की तैयारी कर ली गई है। ओडिशा में 14 दिनों तक के लिए लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा हो चुकी है। ओडिशा में 5 मई से लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। 

ओडिशा सरकार ने राज्य के लोगों को लॉकडाउन लगने से पहले तमाम चीज़ों की तैयारी कर लेने का पर्याप्त समय दिया है। लोगों के पास तमाम ज़रूरी काम कर लेने के लिए तीन दिन का समय है। इसके बाद लोग अपने घरों के दरवाज़े बंद कर लेंगे। 

ओडिशा सहित पूरे देश भर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के कहर का नज़ारा अस्पताल से लेकर श्मशान और कब्रिस्तानों तक है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। वहीं मृतकों की अंत्येष्टि के लिए श्मशान और कब्रिस्तान में भारी भीड़ दिख रही है। मृतकों के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।