UP में INDIA गठबंधन की तस्वीर फाइनल, 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव का ऐलान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Updated: Jan 27, 2024, 04:57 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।'

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हो रहे बड़े उलटफेर के बीच उत्तर प्रदेश से INDIA गठबंधन के लिए ये सकारात्मक खबर है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में हुए गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश सूबे में राजनीति हलचल तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस ऐलान के बाद अब सबकी नजरें गठबंधन में शामिल दूसरे दलों पर टिक गई है।