राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

राजीव कुमार सिंह झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं, वे केंद्रीय वित्त सचिव के पद पर भी रहे हैं

Updated: May 12, 2022, 08:36 AM IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वे अभी चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में पदस्थ हैं। राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें: कटघरे में राजद्रोह कानून, किरण रिजिजू ने कहा- किसी को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए

वे केंद्रीय वित्त सचिव के पद पर भी रहे हैं और उनका कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा इसका मतलब 2024 के लोकसभा चुनाव उन्हीं के कार्यकाल में पूर्ण होंगे। वे वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार चंद्रा की जगह लेंगे।