एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, बेहोशी की हालत में पहुंची अस्पताल

नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 630) में एक बिच्छू ने महिला यात्री पर हमला कर दिया। एयर इंडिया ने घटना को लेकर खेद प्रकट किया।

Updated: May 06, 2023, 05:05 PM IST

मुंबई। एयर इंडिया की उड़ानों में अजीबोगरीब घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब खबर है आई है कि पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। धरती पर बिच्छू के डंक मारने की घटनाएं तो आम हैं, लेकिन आसमान में ऑनबोर्ड विमान पर बिच्छू के डंक मारने की यह में पहला मामला है।

दरअसल, मामला 23 अप्रैल 2023 का है। लेकिन, जिसका खुलासा शनिवार यानी आज हुआ है। बताया जा है कि एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया था। इस घटना में बेहोश हुई महिला को फ्लाइट लैंड करते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एयर इंडिया के यात्रियों में भय का वातावरण बन गया। जिसके बाद एयर इंडिया की टीम ने फ्लाइट में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के कद्दावर नेता दीपक जोशी, शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

उधर, एयर इंडिया ने घटना को लेकर खेद प्रकट किया है। एयर इंडिया ने कहा, ''हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी।" एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।

बता दें कि इससे पहले साल 2022 में गल्फ-इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में घुस एक चिड़िया घुस गई थी। इसके बाद भारतीय कैरियर की फ्लाइट कार्गो में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें फ्लाइट में सांप पाया गया था।