सेक्स वर्कर ने की 55 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेक्स वर्कर के साथ इस हत्या में गुड्डू शेट्टी नामक व्यक्ति भी शामिल था, पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है, मामला मुंबई के डोंबिवली का

Publish: Apr 24, 2023, 10:33 AM IST

मुंबई। 27 वर्षीय सेक्स वर्कर ने अपने एक 55 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने अपने एक पुरुष दोस्त के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस के दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया।

यह घटना मुंबई के डोंबिवली की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर को घर में सेक्स वर्कर संध्या सिंह, उसका दोस्त गुड्डू शेट्टी और संध्या का लिव इन पार्टनर घर में मौजूद थे। इसी दौरान संध्या, उसके दोस्त और लिव इन पार्टनर के बीच बहस शुरू हो गई। 

बहस बढ़ने पर 55 वर्षीय व्यक्ति पर उन लोगों ने बैट से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति खून से लथपथ होकर कमरे में ही गिर पड़ा। 

मृत व्यक्ति की पहचान मारुति हांडे के रूप में हुई है, जोकि पेशे से एक ट्रक ड्राइवर था। मारुति पिछले तीन वर्षों से संध्या के साथ रिलेशनशिप में था और वह दोनों डोंबिवली में लिव इन में रहते थे। 

हांडे पहले से शादी शुदा भी था और उसके दो बच्चे भी थे। उसे संध्या और गुड्डू शेट्टी के बीच रिश्तों की भनक लग गई थी और इस वजह से उन दोनों के बीच अक्सर बहस हो जाया करती थी। शनिवार को संध्या और गुड्डू द्वारा हमला लिए जाने के बाद पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद पुलिस हांडे को कलवा अस्पताल ले गई। हालांकि वहां से उसे जेजे अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान हांडे की मौत हो गई।