Sushant Singh Case: मुंबई में बिहार पुलिस को किया क्वारंटाइन
Rhea Chakroborty: सुशांत सिंह राजपूत की मित्र रिया के ख़िलाफ FIR पर जांच करने मुंबई पहुँची है बिहार पुलिस

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज़ अप्रत्याक्षित डेवलपमेंट हो रहे हैं। बिहार पुलिस का आरोप है कि पुलिस उसे जाँच में सहयोग नहीं कर रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार देर रात ट्विट किया कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आधिकारिक ड्यूटी पर आज पटना से मुंबई पहुंचे। लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई। गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।
ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वोरंटीन कर दिया गया.SSR केस में जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे.अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!@IPSVinayTiwari pic.twitter.com/6Le4AXjuJ8
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020
बिहार पुलिस का कहना है कि एसपी विनय तिवारी बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑफ़िशियल ड्यूटी पर गए थे। उन्हें मेस में जगह नहीं दी गई। उन्होंने ठहरने का खुद इंतजाम किया। इसके बाद बीएमसी के अफसरों ने उनसे की रहने की जगह पूछी और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया।
ग़ौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत की मित्र रिया चक्रवर्ती सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी। इसी टीम का नेतृत्व करने के लिए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी भी रविवार शाम मुंबई पहुंचे।