जब राहुल गांधी के सारथी बने तेजस्वी यादव, सासाराम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल

सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं।

Updated: Feb 16, 2024, 11:57 AM IST

सासाराम। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सासाराम में है। यहां तेजस्वी यादव भी यात्रा में शामिल हुए। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं। तेजस्वी ने 14 किमी तक जीप चलाई।

नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात हुई है। दोनों नेता टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। जहां तेजस्वी ने सीएम नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया साथ ही कहा कि पीएम मोदी को झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं।

टेकारी में राहुल गांधी ने किसान न्याय महापंचायत में कहा कि एक तरफ किसानों को उनके फसल के प्रोपर रेट नहीं मिलता। दूसरी तरफ केंद्र सरकार इन किसानों की जमीन भी धीरे-धीरे हड़प रही है। किसानों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा।