Sravani Kondapalli Dies: तेलुगू टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

Telugu TV Star: तेलुगू टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने की आत्महत्या, परिवार ने प्रेमी पर लगाया प्रताडना का आरोप

Updated: Sep 10, 2020, 07:35 AM IST

जानी मानी तेलुगू टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बाथरुम में लटका हुआ मिला। वे आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले की रहने वाली थीं। श्रावणी 26 साल की थीं और 8 साल से साउथ टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। 

श्रावणी के परिवार ने देवराज नामक शख्स पर पैसों के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। श्रावणी के भाई का कहना है कि बहन ने उन्हें देवराज के बारे में बताया था कि वह उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल रहा है। दरअसल देवराज की पहचान श्रावणी से टिकटॉक के जरिए हुई थी। 

श्रावणी के घरवालों ने एस्सार नगर पुलिस स्टेशन में देवराज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। श्रावणी के भाई ने मांग की है कि उनकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने अपने 8 साल के करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया। श्रावणी ने अपने करियर में 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई शोज में काम किया था। वह इनदिनों 'मानसू ममता' शो में काम कर रही थीं।

श्रावणी कोंडापल्ली

आपको बता दें कि हाल ही में साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर जयप्रकाश रेड्डी की निधन हुआ था। जिसके सदमे से फैंस अभी उभरे भी नहीं थे। वहीं बॉलीवुड से भी लगातार एक के बाद एक कई सितारों की मौत की खबरें आ रही हैं। इनमें से अभी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला जून से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी की मौत की खबर से उनके फैंस और कलीग्स दु:खी हैं।