ट्विटर ने नियुक्त किया नया शिकायत निवारण अधिकारी, अमेरिकी कर्मचारी जेरेमी केसेल ने ली धर्मेंद्र चतुर की जगह

रविवार को धर्मेंद्र चतुर ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ट्विटर की वेबसाइट पर शिकायत निवारण अधिकारी से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी

Updated: Jun 28, 2021, 08:45 AM IST

Photo Courtesy : Reuters
Photo Courtesy : Reuters

नई दिल्ली। केंद्र से जारी विवाद के बीच ट्विटर ने अपना नया शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त कर दिया है। ट्विटर ने अपने गोलबल लीगल पॉलिसी डायरेक्टर जेरेमी केसेल को शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने धर्मेंद्र चतुर के इस्तीफे के बाद अमेरिकी कर्मचारी को भारत में शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है।

यह भी पढें : ट्विटर इंडिया के हेड को कर्नाटक हाई कोर्ट ने दी राहत, गाज़ियाबाद पुलिस को वर्चुअली पूछताछ का आदेश

ट्विटर ने नए अधिकारी की नियुक्ति धर्मेंद्र चतुर के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद किया है। धर्मेंद्र चतुर को ट्विटर ने पिछले महीने ही शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया था। लेकिन उन्होंने रविवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि धर्मेंद्र चतुर ने इस्तीफा किन कारणों से दिया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। 

यह भी पढ़ें : ट्विटर के शिकायत निवारण अधिकारी ने दिया इस्तीफा, नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर ने की थी नियुक्ति

दूसरी तरफ ट्विटर और भारत सरकार के भी खींचतान अभी थमी नहीं है। भारत सरकार ट्विटर को नए आईटी नियमों का अनुपालन करने की अंतिम चेतावनी दे चुकी है। ट्विटर का प्रतिनिधिमंडल बीते 18 जून को संसद की स्थाई समिति के समक्ष पेश भी हो चुका है। वहीं नए आईटी नियमों का अनुपालन न करने के चलते ट्विटर भारत में अपना कानूनी संरक्षण भी खो चुका है। जिस वजह से गाज़ियाबाद में हुई मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में ट्विटर और उसके इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किए जा चुके हैं।