देखिए दुनिया का सबसे बड़ा ताला, अलीगढ़ के कारीगर ने तैयार किया 400 किलो का ताला 30 किलो की चाभी

1 लाख रुपये रुपए की लागत से 6 महीने में तैयार हुआ है ताला, इसमें उकेरी है रामदरबार की आकृति, राममंदिर को भेंट करने की है इच्छा

Updated: Jan 13, 2022, 01:14 PM IST

Photo Courtesy: aajtak
Photo Courtesy: aajtak

अलीगढ़ के ताले दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, इनकी मजबूती की मिसालें दी जाती हैं। यहां के एक कारीगर ने दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाया है। यह ताला 400 किलो का है, इसकी चाभी 30 किलो की है। ताला 6 इंच मोटा, 10 फुट लंबा और 6 फुट चौड़ा है। वहीं चाभी की लंबाई 4 फुट है। इस ताले को अलीगढ़ के राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में रखा गया था, इस जिसने भी देखा दांतो तले उंगली दबा ली।

इस विशालकाय  ताले को देखकर लोग हैरान हैं।अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्यप्रकाश और उनकी पत्नी रूक्मणी ने इसे 6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है। बुजुर्ग दंपत्ति इसे अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को भेंट करना चाहते हैं। 65 वर्षीय तालाकारीगर सत्य प्रकाश शर्मा ने इसे तैयार किया है, उनका तालों का पुस्तैनी कारोबार है। वे ऑर्डर पर ताले तैयार करते हैं, 400 किलो से पहले वे 300 किलो का ताला बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

सत्यप्रकाश का कहना है कि इसे अयोध्या भेजने से पहले कई परिवर्तन किए जाएंगे। आयरन के हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी। सत्यप्रकाश की इच्छा है कि इस ताले को 26 जनवरी की परेड में शामिल करने का मौका मिले।