04 April Rashifal: मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाएं, अन्यथा समस्या आ सकती है

अनावश्यक सोच से ऊर्जा नष्ट होगी, अत: इसे सही दिशा में लगाने का प्रयास करें

Updated: Apr 03, 2021, 06:31 PM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष:- आज आर्थिक परेशानियों के कारण आपको वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक उलझनों को समाप्त करने में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी। आपको उपलब्धियों सहित लाभ के योग हैं। योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति भी संभव है। अनुचित मार्ग पर ले जाने वालों से सावधान रहें। आज आपका प्रसन्न मुख मंडल ही आपकी पहचान बनेगा।

वृष:- अर्थ के अभाव में कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। आपके प्रिय के साथ संवाद की कमी तनाव का कारण बन सकती है। अपनी पराजय से शिक्षा लेने की आवश्यकता है। समयाभाव के कारण जीवनसाथी के मन में कुंठा का भाव उत्पन्न हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता के कारण आपकी विशेष पहचान होगी। आज परोपकार में आपकी भागीदारी हो सकती है।

मिथुन:- आपकी असात्विक योजनाओं के कारण आर्थिक कमी आ सकती है। आज स्वास्थ्य और सौंदर्य को सुधारने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। पढ़ाई के नाम पर अधिक समय तक घर से बाहर रहना माता के क्रोध का कारण बन सकता है। खेलकूद के साथ साथ व्यक्तित्व निर्माण भी आवश्यक है। आज अपने प्रिय की पसंद का वस्त्र धारण करें। आज यात्रा करना महंगा लेकिन लाभप्रद होगा।

कर्क:- आज आपके पिता आपको अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर सकते हैं। यह ध्यान रहे कि संघर्ष से व्यक्तित्व में निखार आता है। खर्च करने में बहुत आगे बढ़ने से बचें अन्यथा खाली हाथ लौटना पड़ेगा। स्वयं के निर्णय दूसरों पर डालने से हानि हो सकती है। अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए परिस्थितियों का सामना धैर्य पूर्वक करें। आपका परोपकारी स्वभाव आपको सम्मान दिलाएगा। अपने वरिष्ठ को निमंत्रित करने के लिए अच्छा दिन नहीं है।

और पढ़ें: अत्याचारी सुखी क्यों दिखते हैं और सदाचारी क्यों उठाते हैं दुःख

सिंह:- आज दान पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। यद्यपि धन आसानी से खर्च हो जायेगा किन्तु आपके प्रारब्ध की प्रबलता के कारण जेब खाली नहीं होगी। जिन्हें आपसे सहयोग की अपेक्षा है आज उन्हें आपका सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या:- आपकी सकारात्मक सोच आपको पुरस्कृत करेगी। और आप सफल होंगे। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं को प्रारम्भ करने के लिए अच्छा समय है। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। लम्बे समय से चल रहे मतभेदों को सुलझाने में समस्या आ सकती है।

तुला:- आज रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। आज अचानक और अकल्पनीय लाभ हो सकता है। आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति में परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने तेज स्वभाव को नियंत्रित रखें, अन्यथा मित्रता में दरार आ सकती है। योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति अथवा आर्थिक लाभ के योग हैं। कामकाज से संबंधित यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक:- एक दीर्घकालिक लाभ को दृष्टिगत रखते हुए निवेश करें। बहुत प्रयास करने पर भी आज आपके सहयोगी आपसे बहुत प्रसन्न नहीं होंगे। कुछ आपके अपने ही ईर्ष्यालु लोग आपको तनाव दे सकते हैं।

और पढ़ें: आधुनिक युग में माला जपने की क्यों है आवश्यकता

धनु:- अनुमान के आधार पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सावधान रहें किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपका उपहास हो सकता है लेकिन आप अपनी तीखी प्रतिक्रिया न दें, अन्यथा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सबकी बात ध्यान से सुनने पर अपनी समस्या का समाधान स्वत:मिल जायेगा। आज आपकी रचनात्मकता का चरमोत्कर्ष होगा। किसी भी बात की सच्चाई को जानें बिना सुनी हुई बातों पर विश्वास न करें। जीवन के महत्वपूर्ण पहलू के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है।

मकर:- आध्यात्मिक जीवन के लिए मानसिक स्वस्थता आवश्यक है। स्वस्थ मस्तिष्क से लिया गया निर्णय जीवन की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। अतः मस्तिष्क को स्वस्थ रखना अनिवार्य है। आज आपके मित्र आपके व्यक्तिगत जीवन में आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करेंगे। आज लोग आपकी कल्पनातीत प्रशंसा करेंगे। किसी छोटी बात को लेकर प्रिय के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

कुम्भ:- संदिग्ध लेनदेन से सावधान रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें अन्यथा कुछ लोगों की नाराजगी के शिकार हो सकते हैं। आपके प्रिय का कोई सकारात्मक कार्य आपकी धारणा को बदल देगा। पहले से चल रहा तनाव अपेक्षाकृत समाप्त हो सकता है।

मीन:- अनावश्यक सोच से ऊर्जा नष्ट होगी, इसे सही दिशा में लगाएं। घरेलू सुविधाओं पर अनावश्यक खर्च न करें। आज का दिन आनंद दायक है, इसलिए अपनी पसंद का कार्य कर सकते हैं। यदि खुले दिमाग से कार्य करें तो बहुत से अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। अपना वर्चस्व कायम रखने का स्वभाव आपकी आलोचना का कारण बन सकता है। नवीन विचारों को परखने के लिए अच्छा समय है।