04 May Rashifal: पारिवारिक सामंजस्य के लिए क्रोध को नियंत्रित रखना होगा

जीवनसाथी के साथ समझदारी का व्यवहार करें, सुख, शांति और समृद्धि आएगी

Updated: May 03, 2021, 02:42 PM IST

Photo courtesy: Navbharat Times
Photo courtesy: Navbharat Times

मेष:- आज आपकी प्रगति सुनिश्चित है। धनार्जन में आसानी होगी। दिए गए पुराने कर्ज़ वापस मिलेंगे। नवीन परियोजना को प्रारंभ कर सकते हैं। माता पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज अपने प्रिय से मिलने की प्रबल संभावना है। कुछ लोगों की पदोन्नति भी हो सकती है। इस राशि के उम्रदराज लोगों को मित्र मिलन का सुख मिल सकता है।

वृष:- पारिवारिक सामंजस्य के लिए क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। क्योंकि क्रोध ही सम्पूर्ण पापों का मूल है। खर्च में बढ़ोत्तरी के साथ वित्तीय स्थिति में सुधार आना सुनिश्चित है। मानसिक उलझने कम होंगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रिय के साथ कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूर्ण करने में कठिनाई हो। विरोधियों के सामने संयमित रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद के कारण दांपत्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन:- आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मेहमानों के साथ अच्छा बर्ताव करने से घर बाहर सभी लोगों को प्रसन्नता होगी। आज प्रिय का संदेश आपको अत्यधिक उत्साहित करेगा। आज लम्बे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस के काम को पूर्ण करके शीघ्र ही घर लौटना चाहिए, इससे आपकी ताजगी बनी रहेगी। प्रिय की ओर से कोई अनोखा उपहार मिल सकता है।

कर्क:- पारिवारिक वातावरण शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है, अतः अपनी क्षमताओं का विकास करें। आपके द्वारा बचाया गया धन आपको बड़ी मुश्किल में पड़ने से बचा सकता है। संबंधों की सजीव बनाने का सही समय है। कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

और पढ़ें: सर्व चैतन्य रूपां तां आद्यां विद्यां च धीमहि

 सिंह:- आज मित्र के द्वारा मिली प्रशंसा आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। रियल स्टेट तथा वित्तीय लेनदेन के लिए बहुत अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ समझदारी का बर्ताव सुख शान्ति और समृद्धि का कारण बनेगा। सही दिशा में सही समय पर उठाए गए क़दम से लाभ सुनिश्चित है। जीवनसाथी के स्नेह पूर्ण व्यवहार से आप अपने आप को राजसी अनुभव करेंगे।

 कन्या:- आज आपकी मन:स्थिति अच्छी रहेगी और अकल्पनीय मार्ग से आप धनार्जन करने में सक्षम होंगे। जीवन के परिवर्तन में साथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम की दिशा में विवेक का प्रयोग करना उचित होगा। आपका कठोर परिश्रम आज आपकी सफलता का कारण बनेगा। आज कुछ घटनाएं तो अच्छी होंगी लेकिन आपको दुविधा में डालने वाली होंगी। जीवनसाथी के साथ और दिनों की अपेक्षा दिन बेहतर होगा।

 तुला:- आज आप अत्यधिक ऊर्जा और उत्साह के कारण सभी मौकों का भरपूर लाभ उठाएंगे। धनार्जन का योग तो है लेकिन कहीं ऐसा न हो कि आपके क्रोध के कारण हानि हो जाय। स्वयं को नियंत्रित रखें अन्यथा गृहकलह संभव है। नवीन योजनाओं को प्रारंभ करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्वयं में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, जिससे आप लोगों के आकर्षण के केन्द्र बनें। थोड़ी नुक्ताचीनी के साथ जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया करने वाला है।

 वृश्चिक:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी भागीदारी हो सकती है। किसी अनुभवी के मार्ग दर्शन में निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खबर आपको रोमांचक कंटकित कर देगी और इस खुशी में आप कोई समारोह भी कर सकते हैं। आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ा मुश्किल समय रहेगा।

और पढ़ें: जीव का उत्तम पड़ाव मानव शरीर की उपलब्धि

धनु:- धार्मिकता और आध्यात्मिकता के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज अर्थ व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में होगी और इसके साथ ही मन को शान्ति भी मिलेगी। आज आपके आकर्षण से कुछ ही लोग बच पाएंगे। लोगों के बीच में आपकी सुगंधि चतुर्दिक व्याप्त रहेगी। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सावधान रहें, खेल के दौरान कोई दुर्घटना हो सकती है।

मकर:- आज सावधानी की आवश्यकता है क्योंकि यात्रा के समय रक्तचाप बढ़ने की संभावना है। आज आर्थिक मजबूती के कारण बहुत सी परेशानियां दूर हो जाएंगी। चर्चा के दौरान वाणी का संयम आवश्यक है, अन्यथा आपके द्वारा बोले गए शब्द पश्चाताप के कारण बनेंगे। शीघ्र ही प्रेम पल्लवित पुष्पित होगा। आज शीघ्र कार्य पूर्ण करने का लाभ आपको मिलेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, और यात्रा सुखद होगी।

 कुम्भ:- अच्छे स्वास्थ्य के कारण आज आपमें स्फूर्ति रहेगी। धनार्जन की प्रबल संभावना है लेकिन क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। मानसिक उलझनों को सुलझाने में रिश्तेदारों की मदद मिलेगी। सोच समझ कर उठाया गया महत्वपूर्ण क़दम आपको सफलता दिलाएगा। विवाद की स्थिति में तीखी टिप्पणी करने से बचे। साथी का साथ कुछ ख़ास रहेगा।

 मीन:- मानसिक शांति के लिए दान पुण्य में सहभागिता के जरूरी है, नकारात्मकता को दरकिनार कर दें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ग्रह नक्षत्रों के अनुसार आज धनार्जन के कई मौक़े मिलेंगे। व्यस्तता के बाद भी आज आप ऊर्जावान रहेंगे क्योंकि अपने काम को निश्चित समय के पहले ही पूर्ण कर लेंगे। आज अपने प्रति आशान्वित लोगों की सहायता के लिए आप आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की प्रसन्नता के लिए उनकी हर बात सुननी चाहिए।