12 April Rashifal: आज जिम्मेदारी का बोझ बढ़ने की संभावना है

सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी आवश्यक है

Publish: Apr 11, 2021, 07:11 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आज आप कुछ ऐसा पुरुषार्थ करेंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किसी समारोह में जाने से घबराने की बजाय आत्मविश्वास को बढ़ाएं। किसी विवाद के मुद्दे पर बहस करना प्रियजनों में गतिरोध का कारण बन सकता है। आज जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है। और आज कुछ नया कार्य करने के लिए दिन अच्छा है।

वृष:- जब आप सभी का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे तो आपके सामने चुनने के लिए कई विकल्प होंगे जिसके लिए आपको स्वयं निर्णय लेना होगा। आपको मिलने वाला पुरस्कार कुछ समय के लिए टल सकता है जिसके कारण आप निराश हो सकते हैं। आपको आराम की अधिक आवश्यकता है। मौज के लिए भ्रमण संतोष जनक रहेगा।

मिथुन:- आज आप ऊर्जा की कमी के कारण अपने भीतर झुंझलाहट का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अवरुद्ध धन की प्राप्ति होगी। आज आपके मित्र आपको ग़लत सलाह दे सकते हैं। शब्दों में संभाल की आवश्यकता है। कुछ भी गड़बड़ी होने से आधिकारिक आंकड़े समझने में कठिनाई आ सकती है।

कर्क:- सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा लेना चाहिए। मानसिक स्वस्थता के लिए शारीरिक स्वस्थता भी आवश्यक है। आज आपको भूमि या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। विवादों के कारण रिश्ते कमजो़र हो सकते हैं, इसलिए इसे गंभीरता से लेना होगा। यात्रा लाभप्रद किन्तु महंगी होगी।

और पढ़ें: सुख दुःख भोगते हुए सुधारें परलोक

सिंह:- आज आपको आराम की आवश्यकता है। आज किया गया निवेश हानिकारक हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज अपने मित्र पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें, अन्यथा दूरी बढ़ सकती है। परिस्थितियों से भागने की बजाय उनका सामना करें।

कन्या:- आज कोई सुन्दर विचार आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। अनियंत्रित भावनाएं हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। परिवार में आई हुई समस्या का समाधान भी पारिवारिक सहयोग से ही होगा। व्यापार में यदि किसी पार्टनर को जोड़ना है, तो उससे वादा करने से पूर्व अच्छी तरह समझ बूझकर ही निर्णय लें।

तुला:- बैंक से जुड़े लेनदेन में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। मित्र आपके व्यक्तिगत जीवन में अतिरिक्त हस्तक्षेप करेंगे। व्यावसायिक यात्रा अच्छी रहेगी। साथी पर संदेह न करें अन्यथा विवाद हो सकता है। आपका शंकालू स्वभाव आपकी पराजय का कारण बन सकता है। आपका तीव्र मस्तिष्क और परखने की क्षमता आपके व्यक्तित्व में निखार लायेगी।

वृश्चिक:- आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सुनिश्चित बजट से दूर न जाएं। दिन अच्छा है आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र बनेंगे। आज मित्र की अनुपस्थिति में उसकी सुगंध का अनुभव करेंगे। छोटे-छोटे झगड़े परिवार की शांति भंग करेंगे, अतः दूसरों की बातों में न आएं। आज आपके आध्यात्मिक गुरु आपका सहयोग करेंगे। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के व्यक्तित्व से आप प्रभावित होंगे।

और पढ़ें: आधुनिक युग में माला जपने की क्यों है आवश्यकता

धनु:- आज किसी विशेष योजना में निवेश करने के लिए आपको अच्छा सहयोगी मिलेगा और इसका भविष्य में परिणाम भी अच्छा होगा। काम का बोझ तनाव का कारण बन सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम सुखदायक होगा। प्रिय की खीझ का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन लाभदायक होगा। और आपकी कार्य क्षमता सर्वोत्तम रहेगी।

मकर:- आज अनुमान के आधार पर निवेश न करें। विवाह से संबंधित निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। उदारता पूर्वक प्रेम का वितरण करने से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। भागीदारी की योजनाएं अच्छा परिणाम देने की बजाय परेशानी अधिक देंगी। आज कोई अतिरिक्त लाभ उठाने की कोशिश करेगा, जिससे आपको नाराजग़ी हो सकती है लेकिन किसी संत महापुरुष के आशीर्वाद से मानसिक शांति मिलेगी।

कुम्भ:- अपने शरीर में उच्चस्तरीय ऊर्जा का संचार करने के लिए आपको पौष्टिक आहार की आवश्यकता है। आज अर्थोपार्जन की तीव्र लालसा आपके मन में उत्पन्न होगी, लेकिन संपत्ति को लेकर विवाद भी हो सकता है। इसे सुलझाना चाहिए। क़ानूनी हस्तक्षेप लाभदायक सिद्ध नहीं होंगे। अपने प्रिय के साथ रूख़ा व्यवहार रिश्ते में दूरी बढ़ाएगा। ग़लत सलाह देने वालों से सावधान रहें।

मीन:- अपने प्रिय की अतिरिक्त मांग के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं है। आज किसी सेमिनार या गोष्ठी में भाग लेना आपके नवीन विचारों के उत्पादन में सहयोगी सिद्ध होगा।