20 April Rashifal: खुशखबरी मिलने से परिवार में उत्सव का माहौल होगा

आज महत्वपूर्ण कार्यों में अपने मनोनुकूल लोगों की मदद लेना लाभकारी होगा

Updated: Apr 19, 2021, 07:27 PM IST

Photo courtesy: panjab kesri
Photo courtesy: panjab kesri

मेष:- आपकी रूढ़िवादिता के कारण प्रगति अवरुद्ध हो सकती है। सौंदर्य और मनोरंजन पर अनावश्यक समय और धन खर्च करने से कोई लाभ नहीं होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रेम के मामले में शीघ्रता न करें। इस राशि के कुछ लोगों को लम्बी और फ़ायदेमंद यात्रा के योग हैं।

वृष:- खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी ना करें। पुराने कर्जे आज चुक सकते हैं। प्रिय का सकारात्मक कार्य धारणा में परिवर्तन ला सकता है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन:- आप भविष्य के चिंतन में अपना वर्तमान बरबाद न करें। आज अपराह्न में आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके पुत्र पौत्र आपकी प्रसन्नता के कारण बनेंगे। कार्य में अपने मनोनुकूल लोगों की मदद लेना लाभकारी होगा। मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली सिद्ध होगी।

कर्क:- बढ़ते हुए वज़न को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। आज उन्मुक्त खर्च करने से बचें। आज मित्रों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी की ओर से कुछ निराशा मिल सकती है। अफ़वाहों से दूर रहें।

और पढ़ें: कर्त्तव्य का पालन ईश्वर की आराधना का पर्याय

सिंह:- आज आमदनी के नवीन स्रोत मिलेंगे। दिन लाभकारी है। लेकिन कोई आपका विश्वसनीय आपके साथ विश्वासघात कर सकता है सावधान रहें। आज आप अपने आप को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे और इस ऊर्जा का प्रयोग अपने काम धंधे में करना चाहिए। ऑफिस में अपनी ग़लती को स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक होगा। आत्मनिरीक्षण करें यदि आप के कारण किसी को हानि हुई हो तो उससे माफ़ी मांगने में कोई हर्ज़ नहीं है। संतुलित शब्दों का ही प्रयोग करें।

कन्या:- आर्थिक समस्याओं ने आपके सोचने की शक्ति को समाप्त कर दिया है। आपकी भरपूर ऊर्जा और अत्यधिक उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। घरेलू तनाव भी दूर होंगे। आपके प्रिय की कमी आज हृदय को विदीर्ण करेगी। पार्टनरशिप के धंधे से बचना चाहिए। क्योंकि पार्टनर आपका अतिरिक्त लाभ उठाना चाहेगा। आपके आध्यात्मिक गुरु आपका सहयोग करेंगे।

तुला:- व्यर्थ की चिंताएं आपके शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। उधार मांगने वालों से बचें। जीवनसाथी के साथ समझदारी घर में समृद्धि लाएगी। आज किया गया निवेश भागीदारों के विरोध के बाद भी लाभदायक सिद्ध होगा। यदि कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह ऐन वक्त पर टल सकती है।

वृश्चिक:- मित्रों के साथ की गई यात्रा आपके लिए आराम दायक होगी। निवेश में सावधानी बरतें। उचित सलाह लेते रहेंगे तो हानि से बच जाएंगे। विदेश में रहने वाला कोई मित्र आपको सुन्दर उपहार देकर सम्मानित करेगा। निजी जीवन में बाहरी हस्तक्षेप परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

और पढ़ें: संपत्ति नहीं परलोक तक हमारे साथ जाता है दान

धनु:- आपका क्रोध परिवार को दुखी कर सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रित रखने वाले लोग भाग्यशाली हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि का कारण बनेगा। सामाजिक गतिविधियां आनंद दायिनी रहेंगी। अपना रहस्योद्घाटन किसी के सम्मुख न करें। आपके प्रिय का अस्थिर चित्त आपको परेशान कर सकता है। आज महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर:- अधिक चिंता से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप अर्थोपार्जन में सफल रहेंगे। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है। अथवा नवीन परियोजना के लिए धनार्जन कर सकते हैं। प्रेमी के प्रति सभी ग़लतफ़हमियां दूर हो सकती हैं। उन्मुक्त मस्तिष्क को कई अच्छे मौक़े मिल सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा।

कुम्भ:- आज लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज परिवार में खुशखबरी मिलने से खुशनुमा माहौल हो जाएगा। अपने व्यक्तित्व और स्वरूप में निखार के लिए की गई कोशिश संतोष जनक सिद्ध होगी।

मीन:- प्रसन्नचित्त रहना सभी व्याधियों की अचूक औषधि है। खर्च पर नियंत्रण करना चाहिए। रिश्तेदारों के यहां की गई यात्रा आरामदेह साबित होगी। विवादों के कारण रिश्ते कमजोर हो सकते हैं, अतः इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यदि आप किसी यात्रा में हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है।