25 March Rashifal: सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से मिलेंगे सफल परिणाम

आप अपनी गतिविधियों को दक्षता से पूर्ण करने में सफल होंगे।काम में ध्यान लगाएं अन्यथा त्रुटियां संभव हैं।

Publish: Mar 25, 2021, 01:18 AM IST

मेष: बुद्धिमत्ता पूर्ण और योजना बद्ध कार्य करने से सफल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।परिवार की प्रसन्नता बनाए रखने के लिए व्यवहार में लचीलापन लाएं। धनलाभ सीमित होगा। मां का स्वास्थ्य सामान्य रूप से नरम रहेगा।

वृष: कार्य के सम्बंध में बुद्धि का प्रयोग करना आपको प्रगति शील परिणाम प्रदान करेगा।विकास की ओर भी आप उन्मुख होंगे तथा आपकी सुखद वार्ता से लोग सन्तुष्ट भी होंगे।आज एक लाभदायक लघु यात्रा संभव है।साथी के साथ सम्बंध अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति संतोष जनक रहेगी।अच्छी बचत होगी।स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी समस्या आपके सामने नहीं होगी।

मिथुन: आज धैर्य की आवश्यकता है।समय पर कार्य पूर्ण न होने से और काम के दबाव के कारण आपको उलझन होगी।इसके लिए मजबूत योजना बनाने की आवश्यकता है।साथी की मित्रता प्राप्त करने के लिए जागरू क़दम उठाने की आवश्यकता है।कमाई और खर्च बराबर होगा।स्वास्थ्य बहुत अनुकूल नहीं रहेगा।

कर्क: अनावश्यक के मुद्दों पर आपको चिंतित होने से बचने की आवश्यकता है।आप अपने कार्य में गुणवत्ता प्रदर्शित करेंगे जिससे अधिकारी प्रसन्न होंगे। नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा मित्र के साथ सद्भाव बिगड़ जायेगा। यात्रा के दौरान धन की कमी हो सकती है।शीतकारक आहार लेनें से बचें अन्यथा ठंड पकड़ने की संभावना होगी।

सिंह:अपने कार्य से आप स्वयं असंतुष्ट रहेंगे क्यूंकि कार्य में निराशाजनक परिस्थितियां आ सकती हैं।नौकरी में परिवर्तन की ओर आपका ध्यान जायेगा।पारिवारिक मुद्दे पार्टनर के साथ विवाद का कारण बन सकते हैं।अतिरिक्त खर्च के कारण पैसे की बर्बादी संभव है। कंधे में दर्द हो सकता है।

कन्या: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कार्य कौशल की प्रशंसा होगी।समय पर कार्य पूर्ण होने से उत्साह उच्चस्तरीय होगा। आज का दिन मनोरंजक होगा।साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।आपके बैंक बैलेंस में संतोषजनक बढ़ोत्तरी होगी।स्वास्थ्य में फिटनेस रहेगी।

तुला: आज दिन का पूर्ण रूपेण प्रयोग करके आप गहरी संतुष्टि से भर जाएंगे।अपने समर्पण से कठिन कार्यों को बहुत सरलता से पूर्ण करेंगे।साथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के शुभ कार्यों में पैसा खर्च होंगे और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: आज आत्मविश्वास की कमी प्रगति को बाधित करेगी।उन्मुक्त मस्तिष्क से उद्देश्यों की प्राप्ति हो सकती है।सावधान रहें नौकरी के दबाव के कारण त्रुटियाँ संभव हैं, चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।मित्र के साथ अच्छी सोच विकसित करने की आवश्यकता है।पैसे संभाल कर रखें नुकसान का संकेत है।अच्छी नींद न आने के कारण फिटनेस में कमी महसूस करेंगे।

धनु: आज आप अपनी गतिविधियों को दक्षता से पूर्ण करने में सफल होंगे।काम में ध्यान लगाएं अन्यथा त्रुटियां संभव हैं।अपने पार्टनर से मधुर व्यवहार करें और मतभेदों को सुलझाकर खुश रहें।वित्तीय नियंत्रण बनाए रखें, हानि की संभावना है।शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है।

मकर: आज आपको नवीन अनुभव होगा।जो आपको प्रसन्न कर देगा।आप जीवन की वास्तवकता को निकट से समझ पाएंगे।नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे,आप संतुष्ट रहेंगे।पार्टनर के साथ बेहतर समझ आप विकसित कर सकेंगे। पर्याप्त धन का उपयोग कर अच्छे कार्य में खर्च करेंगे।स्वास्थ्य की अनुकूलता के लिए विश्राम की आवश्यकता है।

कुम्भ: आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से सफल परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रयास सराहनीय होंगे। प्रतिभा और क्षमता को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। सुदृढ़ सम्बंध के लिए जीवनसाथी से मैत्रीपूर्ण व्यहवार की आवश्यकता है। आज धन का प्रवाह आपकी ओर रहेगा।बचत भी अच्छी रहेगी।आपकी ऊर्जा के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन: परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं भावनाएं नियंत्रित रखें।आज का दिन असफलता लिए हुए है ।वरिष्ठ और सहयोगी सहयोग नहीं करेंगे।जीवनसाथी भी असंतुष्ट रहेगा।धन से संतुष्टि नहीं मिलेगी, अतिरिक्त खर्च के योग हैं।स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।त्वचा का रोग हो सकता है।