27 March Rashifal: पारिवारिक मुद्दों पर साथी के साथ मतभेद हो सकता है

सोच समझ कर नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें, अनियंत्रित शब्द पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकते हैं।

Updated: Mar 27, 2021, 06:12 AM IST

Photo Courtesy: The Statesman
Photo Courtesy: The Statesman

मेष:- आज समय पर काम पूर्ण नहीं कर पाएंगे। कार्य की वृद्धि के लिए नवीन विचारों का उत्पादन आपकी योग्यता को सिद्ध करने के लिए आवश्यक है। आत्मविश्वास की कमी के कारण असुरक्षा की भावना महसूस होगी। यद्यपि प्रगति की दिशा में विश्वास रखने की आवश्यकता है। साथी के साथ बहुत भावनात्मक होना आवश्यक नहीं है, बल्कि हास-परिहास से वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यय में वृद्धि के कारण बचत की संभावना कम है।आंखों का ख्याल रखें नेत्र रोग होने की संभावना है।

वृष:- आज काम करते समय अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपके कार्य का अच्छा और बुरा दोनों मिश्रित परिणाम रहेगा। प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। आर्थिक बचत का अभ्यास आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

मिथुन:- आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह एक आदर्श दिन होगा। कार्य संबंधी अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने में आप सक्षम रहेंगे। अपने सहकर्मियों की मदद भी करेंगे। पार्टनर के साथ आकस्मिक यात्रा की संभावना है। धन का प्रवाह तीव्र होगा और शुभ कार्य में खर्च करके इसकी सार्थकता होगी। आपकी प्रसन्नता आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगी।

और पढें: प्रवाह में निष्क्रिय बहते रहना जीवन का लक्ष्य नहीं

कर्क:- अपने उद्देश्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आज आपको कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता है। बुद्धिमानी से सोचने और कार्य करने से श्रेष्ठ परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली तरीक़े से कर्तव्य निर्वहण के लिए धैर्य की आवश्यकता है। पारिवारिक मुद्दों पर साथी के साथ मतभेद हो सकता है। शान्तिपूर्वक बर्ताव से वातावरण अनुकूल हो जायेगा। आज अतिरिक्त खर्च आपकी चिंता का कारण बनेगा। नेत्र विकार संभव है।

सिंह:- नौकरी वालों के लिए आज का दिन मध्यम परिणाम देने वाला होगा। काम का दबाव रहेगा। धनार्जन का परिणाम उत्साह जनक नहीं रहेगा। गले का संक्रमण हो सकता है। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना हितकारी होगा।

कन्या:- आज कार्य में अतिरिक्त दबाव की संभावना है। अपनी गतिविधियों में दक्षता के लिए बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है। आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। सोच समझ कर नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें, अनियंत्रित शब्द पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान अर्थ की हानि हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला:- आपके त्वरित निर्णय लेने और अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज का दिन समृद्धि पूर्ण होगा। नए व्यापार का अवसर मिलेगा, जो आपकी क्षमता को साबित करेगा और कार्य में संतुष्टि मिलेगी। साथी के साथ स्नेह और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। पैसे का प्रवाह बढ़िया रहेगा। आज स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक:- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभप्रद रहेगा। लक्ष्य पूर्ति के लिए अनुकूल समय है। नवीन रोजगार के अवसर आपकी प्रसन्नता के कारण बनेंगे। अपने साथी के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को साझा करेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। बढ़े हुए बचत के स्तर के साथ आप ठीक स्थिति में रहेंगे। मानसिक संतुष्टि के कारण आपकी शारीरिक फिटनेस बनी रहेगी।

और पढें: सहज सुख से ही दूर होगी मन की अशांति

धनु:- आज थोड़ा मुश्किल समय है, परिस्थितियों को संभालने के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा की आवश्यकता होगी। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यद्यपि सुनियोजित योजना के द्वारा स्थितियां नियंत्रित हो जायेंगी और आपको अपने कार्य का आनंद मिलेगा। साथी के साथ बातचीत के समय सावधान रहें, झगड़े की संभावना है। अतिरिक्त खर्च की आदतों से सावधान रहें, अकल्पनीय खर्च हो सकता है। वित्तीय विकास में आई हुई बाधाओं को दूर करना चाहिए। ध्यान योग का अभ्यास आपके मजबूत स्वास्थ्य का कारण बनेगा।

मकर:- आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी धैर्य और कुशलता से निपटना होगा। सहयोगियों का सहयोग और वरिष्ठ अधिकारियों की मान्यता से वंचित रहेंगे। साथी के साथ आक्रामक और कठोर शब्दों का प्रयोग करने के बजाय शांति पूर्वक औऱ प्रेम से पेश आएं। आपको वित्त का प्रबंधन करना मुश्किल होगा, अच्छा बैंक बैलेंस बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे। स्वास्थ्य संतोष जनक नहीं रहेगा।

कुम्भ:- आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। आपको प्रगतिशील परिणाम देगा। आप आसानी से अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। दिन में व्यस्तता रहेगी। उज्वल संभावनाओं के साथ योजना अग्रसर होगी। साथी के साथ विनोदी भावनाओं को साझा करेंगे,जिससे संबंधों में विकास और दृढ़ता होगी। पैसे का प्रवाह उत्साह वर्धक होगा। आज स्वास्थ्य से सम्बद्ध कोई समस्या नहीं होगी। आप आनंदित रहेंगे।

मीन:- लक्ष्य पूर्ति के अनुकूल दिन है। कार्य प्रदर्शन में प्रगति होगी। वरिष्ठों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। साथी के प्रति समर्पित होंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपके कठोर परिश्रम के कारण आपको अतिरिक्त अर्थ लाभ होगा। मानसिक स्वस्थता ही शारीरिक स्वस्थता का कारण बनेगी।