29 April Rashifal: आज की गई यात्रा आनंद दायिनी और शिक्षाप्रद होगी

अपने छोटे सहयोगियों की बात पर भी गौर करें, लाभ होगा

Publish: Apr 28, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष:- समारोहों में सम्मिलित होने के कारण आपकी घबराहट बढ़ सकती है। इसलिए आपको अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करने की आवश्यकता है। आज आपकी आर्थिक बढ़ोत्तरी में कोई निकटस्थ रिश्तेदार मददगार होगा। अत: ऐसे मित्र के पास जाना चाहिए जिसे आपकी आवश्यकता हो। सहयोगियों और वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने कीमती समय का सदुपयोग करें। आज आपके लिए बढ़िया भोजन, सरस क्षण और जीवनसाथी का साथ महत्वपूर्ण होगा।

वृष:- आज की गई यात्रा में आर्थिक लाभ तो होगी, लेकिन थकान और तनाव भी होगा। मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान लाभकारी सिद्ध होंगे। अपने मित्र के साथ उपहारों के लेनदेन के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के जातकों को अनावश्यक बोलने से बचना चाहिए, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। वृष राशि के व्यापारियों को किसी पुराने निवेश के कारण हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज हृदय की बजाय मस्तिष्क का प्रयोग करने का दिन है। जीवनसाथी के द्वारा किया कोई कार्य आपके शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, किन्तु बाद में पता चलेगा कि जो हुआ वो अच्छे के लिए हुआ।

मिथुन:- अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने से आज अचानक अर्थ लाभ होगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। प्रिय के साथ आदेशात्मक भाषा का प्रयोग न करें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आने वाले समय में बहुत अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। अपने इच्छाशक्ति की दृढ़ता के कारण आप परिस्थितियों से उबर सकते हैं। सावधान रहें आज आप दोनों में से किसी को चोट लग सकती है।

कर्क:- आज संदिग्ध लेनदेन से बचें, प्रत्येक व्यक्ति के आवश्यकताओं की पूर्ति करना असंभव है। यदि आप विदेशों में व्यापार करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपनी योग्यता और भविष्य की योजनाओं पर फिर से विचार करना चाहिए। आज जीवनसाथी का बर्ताव आपके साथ बहुत अच्छा रहेगा।

और पढ़ें: आत्मा की प्रियता में ही है सच्चा सुख

सिंह:- अपना काम स्वयं करें और दूसरों की भावनाओं को समझने के कारण आपको हार्दिक प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक सुधार तो होगा लेकिन अत्यधिक खर्च के कारण आगे की योजनाएं रुक सकती हैं। किसी घनिष्ठ मित्र को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेम में शीघ्रता करने से बचें। कामकाज में परिवर्तन के कारण आपको लाभ होगा। आज का दिन थोड़े तनाव में व्यतीत होगा। जीवनसाथी आज आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को अधिक महत्व देगा।

कन्या:- आपकी उन्मुक्त विचारधारा स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। आज अर्थोपार्जन के योग हैं। दिया गया कर्ज वापस मिलेगा। आज गृहकार्य में कुछ समय व्यतीत होगा। अपने प्रिय से मिलने की प्रबल संभावना है। अपने छोटे सहयोगियों की बात भी ध्यान से सुनना चाहिए। परिवर्तन की ऐसी धारा प्रवाहित करें जो आपके रूप रंग में निखार ला सके और आपको लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना दे।

तुला:- आज आप पूर्ण रूपेण स्वस्थ रहेंगे, आज आपको सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन आपके अनुकूल है आप सभी के आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्यों में से किसी एक को चुनना आपके लिए कठिन होगा। अपनी गोपनीय बात को किसी से साझा न करें। व्यावसायिक और क़ानूनी दस्तावेजों पर समझबूझ कर ही हस्ताक्षर करें। आज आपके द्वारा समय का दुरुपयोग हो सकता है। आज किसी और की बातों में आकर जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है किन्तु सद्भाव से सुलझ भी जायेगा।

वृश्चिक:- पुरानी समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज कोई नजदीकी व्यक्ति आपसे झगड़ा करके आपको कचहरी तक पहुंचा सकता है, जो आपके धन खर्च का कारण बनेगा। आज दूसरे लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान ढूंढ़ना चाहिए। बच्चों को नियंत्रित रखें। पार्टनरशिप के धंधे से बचें। इस विषय में अपने शुभचिंतकों से परामर्श करना चाहिए। खाली समय का दुरुपयोग करने से आपका मूड खराब होगा, अतः इसका सदुपयोग करना चाहिए। जीवनसाथी की ओर से सकारात्मक विचार मिलेंगे।

और पढ़ें: समझिए जीवन कब पूर्ण माना जाता है

धनु:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी, जो आपको आर्थिक तंगी से निजात दिलाएगी। जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। मित्रों के साथ आज पूर्ण आनंद लेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन का कारण आपका परिवार ही है, ऐसा आज आप अनुभव करेंगे। आज सबसे अलग होकर आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से स्नेह की प्राप्ति का अच्छा दिन है।

मकर:- क्रोध करने से बचें क्योंकि इससे स्वास्थ्य खराब होगा। आपको अधिक से अधिक आराम करने की आवश्यकता है। आज व्यापार में अच्छा लाभ होता दिख रहा है। आज बिजनेस को एक नवीन ऊंचाई दे सकते हैं। घरेलू कार्य में भी जीवनसाथी के साथ हाथ बटाना चाहिए। आज आपको अपने काम में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। समय पर निर्णय लेना आपको बहुत आगे ले जाएगा। सहयोगियों की उपयोगी सलाह आपके लिए अच्छी साबित होगी। समय का दुरुपयोग करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके कामकाज को प्रभावित करेगा।

कुम्भ:- स्वयं को परिष्कृत करने का प्रयास आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी का कारण बनेगा। अन्यों पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है। आपकी व्यक्तिगत उन्नति परिवार के उल्लास का कारण बनेगी। पारिवारिक उलझनों के कारण प्रिय का गुस्सा भी झेलना पड़ेगा। कामकाज के संबंधों में अपने अनुकूल लोगों से परामर्श करना चाहिए। उनकी मदद आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी कुशलता आपके पक्ष को मजबूत करेगी। आज जीवनसाथी का रुख़ अनुकूल नहीं रहेगा।

मीन:- आर्थिक समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। कुछ आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन आर्थिक लाभ का कारण बनेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध पुनः ताजगी भरा होगा। आज प्रेम की पवित्रता को समझेंगे। कामकाज की दृष्टि से दिन व्यवस्थित चलेगा। आज की गई यात्रा आनंद दायिनी होने के साथ साथ शिक्षाप्रद भी होगी।