Danik Rashiphal: उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी, सम्मान मिलेगा, लाभ होगा

व्यर्थ भागदौड़ होगी, विवाद से बचें, जोखिम भरे कार्य टालें। शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है

Updated: Feb 01, 2021, 06:51 PM IST

Photo courtesy: Amar ujala
Photo courtesy: Amar ujala

मेष राशि:- इस राशि के जातक अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। खर्च में वृद्धि होगी, दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों के लिए उनका भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों की योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों का आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें, शत्रु भय रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।

सिंह राशि:-  इस राशि के जातक आज सावधानी रखें अन्यथा चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ होगा।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों को संपत्ति के कार्य में लाभ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। धनलाभ होगा, जल्दबाजी न करें।

 वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों को आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अस्वस्थता संभव है, जल्दबाजी न करें।

 धनु राशि:- इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें, जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों की यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम और जमानत के कार्य टालें, लाभ होगा।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों को आज शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें, उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान मिलेगा, लाभ होगा। 

मीन राशि:- इस राशि के जातकों की भाग्योन्नति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी।