19 February Rashifal: वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें

नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है

Updated: Feb 18, 2021, 07:17 PM IST

Photo courtesy: The Telegraph
Photo courtesy: The Telegraph

मेष राशि:- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे।

वृष राशि:- परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मिथुन राशि:- आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। अपने स्वयं को व्यवस्थित करें, लाभ होगा। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क राशि:- अपने तनाव और चिंता का क्रोध दूसरों पर ना निकालें, शांत रहें। खर्च में वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

और पढ़ें: Narmada Jayanti 2021: त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवि नर्मदे

सिंह राशि:- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कन्या राशि:- अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।

तुला राशि:- दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 

वृश्चिक राशि:- संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

और पढ़ें: प्रेम में लीन होना ही परम ज्ञान की प्राप्ति है

धनु राशि:- जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। घर गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि:- संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज होना चाहिए। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुंभ राशि:- दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि:- कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।