24 February Rashifal: समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी

धन के लेन-देन में सावधानी रखें, पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

Updated: Feb 24, 2021, 01:51 AM IST

Photo courtesy: Wallpaper Cave
Photo courtesy: Wallpaper Cave

मेष राशि:- कार्यों में रुकावट आ सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी खराब हो रही है, तो आप कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करा लें, लाभ होगा। आज संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृष राशि:- मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि:- अपने प्रोफेशन से आप ना खुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि:- अपने सहकर्मियों से नरमी से बातचीत करें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

कन्या राशि:- समय हितकारी चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते है। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला राशि:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि:- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि:- कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि:- आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सतर्कता से निवेश करने की आवश्कता है। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि:- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्वं भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि:- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। भविष्य में हिम्मत करने से सफलता के द्वार खुलेंगे, घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।