वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने 8 विकेटों से जीत दर्ज कर ली है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 296 रनों का टारगेट खड़ा किया था। जिसे भारत ने 8 ओवर पहले ही हासिल कर लिया।

तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट इंडीज की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। टीम के लिए जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स की सलामी जोड़ी ने 135 रनों की शानदार पार्टनरशिप की थी। उस दौरान जाॅन ने 62 तो जस्टिन ने 101 रनों की पारी खेली थी।

इन सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद टीम के अन्य बल्लेबाज एक एक कर के भारतीय गेंदबाजों का शिकार होते गए थे। हालांकि, बल्लेबाज आमिर जांगू ने टीम की स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। उन्होंने टीम के लिए नाबाद रहकर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

खबर अपडेट हो रही है....