राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, चिराग-सात्विक को खेल रत्न

भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद को मिलेगा।

Updated: Dec 20, 2023, 06:49 PM IST

नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी है। इस बार
भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड दिया जाएगा। यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। इसके अलाव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से दिया जाएगा। अवॉर्ड सेरेमनी 9 जनवरी 2024 को होगी। 

खेल रत्न पाने वाले सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इस जोड़ी ने 3 BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीते हैं। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 के खिताब जीते हैं। इस जोड़ी को नवंबर के अंत में चाइना मास्टर्स 750 के फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा था।

वहीं, मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। मोहम्मद शमी को विश्व कप के शुरुआत चार मैचों में जगह नहीं मिली थी, लेकिन इसके बाद भी वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे।मोहम्मद शमी के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। ऐसे में खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश की थी।

इस साल जिन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिल रहा है, उसमें मोहम्मद शमी एकमात्र क्रिकेटर हैं।

इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड
1. मोहम्मद शमी – क्रिकेट
2. अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
3.कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
4. सुशीला चानु – हॉकी
5. ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
6. अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
7. श्रीशंकर – एथलेटिक्स
8. पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
9. मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
10. आर वैशाली – शतरंज
11. अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
12. दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
13. दीक्षा डागर – गोल्फ
14. पवन कुमार – कबड्डी
15. रितु नेगी – कबड्डी
16. नसरीन – खो-खो
17. पिंकी – लॉन बॉल्स
18. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
19. ईशा सिंह – शूटिंग
20. हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
21. अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
22. सुनील कुमार – रेसलिंग
23. अंतिम – रेसलिंग
24. रोशीबिना देवी – वुशु
25. शीतल देवी – पैरा आर्चरी
26. प्राची यादव – पैरा कैनोइंग