मिलिए इंस्टाग्राम स्टार 16 बरस की मिथिका से, जिनकी कॉमेडी का कायल हुआ बॉलीवुड

100 से ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी सोशल मीडिया Influencer मिथिका द्विवेदी की शोहरत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा, अरबाज खान समेत अनेक फिल्मी हस्तियां कर रही हैं फॉलो

Updated: Aug 30, 2021, 04:41 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

भोपाल। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिथिका द्विवेदी की फैन फालोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। अपने लखनवी अंदाज से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली मिथिका को फॉलोअर्स में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, एक्टर अरबाज खान, दंगल फेम एक्टर अपारशक्ति खुराना, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप जैसे दिग्ग्ज शामिल हैं। इस लिस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है। इंस्टाग्राम पर मिथिका के 2 मिलियन से ज्यादा फालोअर्स हैं। हाल ही में अरबाज खान के साथ मिथिका ने जिम जाने वाले यूथ को टारगेट करते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे कुछ दिन जिम जाने के बाद लड़के सिक्स पैक एब्स शो ऑफ करते नजर आते हैं।

मिथिका बड़े मजाकिया अंदाज में अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों को अपने वीडियोज में शामिल करती हैं। वे ठेठ यूपी की लेंग्वेज में देसी शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। उनके वीडियो पसंद करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं। वे फैमिली कंटेट शेयर करने में विश्वास रखती हैं।

मिथिका जिस कंटेट को चुनती हैं, उससे दर्शक काफी जुडाव महसूस करते हैं, उन्हें लगता है कि ये तो हमारे साथ भी हुआ है। मिथिका लखनऊ के लोयोला इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट है। एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि वे गर्ल्स स्कूल में पढ़ती हैं। मिथिका हिंदी, अंग्रेजी भाषा की जानकार हैं। वे गाने का भी शौख भी रखती हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म एक्टर अपार शक्ति खुराना के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव किया था। जिसमें अपार शक्ति ने मिथिका की काफी तारीफ की थी, वे उनके कंटेंट की तारीफ करते नजर आए थे। मिथिका ने बताया था कि वे उनके चाचा की कॉमेडी टाइमिंग और उनसे काफी प्रभावित होती हैं। उन्ही की देखादेखी वे कामेडी करने लगी और अब यह उनका पैशन बन गया है।

मिथिका अपने कॉमेड़ी वीडियोज में फैमिली आडियंस का खास ख्याल रखती हैं। मिथिका ने यंग जेनेरेशन को ध्यान में रखते हुए कई वीडियोज बनाए हैं। जिसमें वे निब्बा निब्बी, बाबूशोना, मेहमानों के आने पर बच्चों का रिएक्शन जैसे वीडियोज को काफी पंसद किया गया। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने के साथ-साथ मिथिका अच्छी सिंगर हैं, वे ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उनके यू ट्यूब चैनल का नाम साउंड ब्लेज है। मिथिका ने कहो ना कहो गाने का एक्सटेंडेड वर्जन गाया था, जिसे करीब 176 हजार से ज्यादा व्यूज मिले थे।

मिथिका को अमेजॉन ने एक शार्ट वीडियो के लिए भी साइन किया था। मिथिका अब तक 100 से ज्यादा प्रतिष्ठित अवार्ड्स जीत चुकी हैं। वे बाल रत्न सम्मान, एमिनेंट सिंगर अवार्ड, उत्तराखंड महोत्सव में अवार्ड, नेशनल पर्सनालिटी अवॉर्ड, लखनऊ आइकॉन अवार्ड, उत्तर प्रदेश युवा सम्मान और सुपर किड अवार्ड समेत 100 से ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं।

मिथिका सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। लोग उनके टिकटॉक वीडियोज, गाने, रील्स काफी लाइक शेयर औऱ सब्सक्राइब कर रहे हैं। गुरु रंधावा और आलिया भट्ट की फैन मिथिका को बैटमिंटन खेलना पसंद है। वे खाली समय में बुक्स पढ़ती हैं।