काइली जेनर ने बनाया रिकॉर्ड, इंस्ट्राग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली बनीं पहली महिला

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नबंर पर हैं काइली, रोनाल्डो के 388 मिलियन हैं फॉलोअर्स, महिलाओं में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली काइली ने पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे को पछाड़ा

Updated: Jan 13, 2022, 09:50 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाली काइली जेनर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली महिला बन गई हैं। काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं। काइली ने 300 मिलियन का आंकडा छूकर पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे को पछाड़ दिया है। वहीं फॉलोअर्स की संख्या के मामले में सबसे ज्यादा फालोअर्स फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं 388 मिलियन फॉलोअर्स के बाद काइली के 300 मिलियन फालोअर्स है, यह आंकड़ा हासिल करने वाली वे पहली महिला बनी हैं।

कौन हैं काइली जेनर

काइली जेनर एक मॉडल हैं, वे काइली कॉस्मेटिक्स कंपनी की फाउंडर हैं। उनके प्रोडक्ट काफी पसंद किए जाते हैं। इन प्रोडक्ट्स के ग्राहकों में दुनिया भर के मिलेनियर्स और हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। काइली कॉस्मेटिक्स के हजारों स्टोर्स हैं। काइली दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। काइली कर्टनी कार्दशियन , किम कार्दशियन, की सौतेली बहन हैं। काइली ने 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की। इनकी एक बेटी है, वे जल्द ही अपनी एक और बच्चे को जन्म देने वाली हैं। काइली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था।

2019 में फोर्ब्स ने सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाली महिला काइली को घोषित किया था। काइली जेनर कई सफल व्यापार के लिए जानी जाती हैं। इसी के साथ वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला भी हैं। वे एक टीवी रियालिटी शो की सीरीज से चर्चा में आयी थीं।