पत्नी की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, हत्या के बाद पानी की टंकी में छुपाई लाश

आरोपी ने शव को 2 महीने तक पानी की टंकी में छुपाए रखा था।

Publish: Mar 06, 2023, 04:12 PM IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े किए, बाद में शव को टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला उसलापुर का बताया जा रहा है। आरोपी पति के नाम की पुष्टि पवन सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। घर के अंदर बास उठने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

दरअसल कुछ दिन पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आरोपी पति को आशंका थी कि उसकी पत्नी का कहीं अवैध संबध चल रहा है। जिसके आवेश में आकर पवन ने पत्नी को मारकर शव के पांच टुकड़े कर पानी की टंकी में छुपा दिया। 

स्थानीयों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन सिंह ठाकुर और उसकी पत्नी की 7 महीने पहले शादी हुई थी। आरोपी पति से पूछताछ में पता चला कि उसको शक था कि उसका किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध चल रहा है। दोनों में इसी बात पर बहस हुई, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार कर उसके पांच टुकड़े कर शव को पानी की टंकी में छुपा दिया। 

पुलिस ने आगे बताया कि स्थानी लोगों को टंकी के अंदर लाश की दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी, लाश का पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टरों ने बताया कि महिला की मृत्यु तकरीबन दो महीने पहले हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।