दुर्ग में खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 घायल

इस बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के कर्मचारी सवार थे, दुर्घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताया है

Updated: Apr 10, 2024, 08:32 AM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बस के 50 फिट गहरे खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कम से कम 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है। इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। 

यह दुर्घटना दुर्ग ज़िले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई। इस बस में केडिया डिस्टली फैक्ट्री के कर्मचारी सवार थे और अपने कार्यस्थल से घर की ओर लौट रहे थे कि तभी कुम्हारी थानाक्षेत्र के खपरी गांव में ये सभी हादसे का शिकार हो गए। 

बस के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और रात भर राहत टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस घटना ने अब तक तीन महिलाओं समेत कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है। 

दुर्ग दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुर्ग हादसा अत्यंत दुःखद है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है।

वहीं दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और वह जल्द से जल्द घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं।