Corona Update: CRPF के 9 जवान संक्रमित

Coronavirus in CG : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जताई कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका

Publish: Jul 11, 2020, 07:49 AM IST

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लागतार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 3691लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब तक कुल 2,903 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 783 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 15 लोगों की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोनावायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की आशंका जाहिर की है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को अंबिकापुर में कहा कि देश में कोरोना की खतरनाक स्टेज नजदीक आ गया है। अब कोरोना संक्रमण किससे होगा, ये पता लगाना मुश्किल होगा।  

दंतेवाड़ा में कोरोना के 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें से 8 CRPF जवान हैं और एक अन्य 1 ग्रामीण संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित जवानों में 195 वीं बटालियन के तीन और 231 वीं बटालियन के 5 जवान शामिल हैं।

वहीं रायपुर में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 15 मरीजों को स्वस्थ्य होने को बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शुक्रवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में मोवा, टाटीबंध, तेलीबांधा, खम्हारडीह, संतोषी नगर, न्यू राजेंद्र नगर, पुलिस लाइन, पुराना पीएचक्यू, भाठागांव, गुढ़ियारी, मठपुरैना, मठपारा, शिवानंद नगर, लाभांडी इलाके से हैं।

नए मरीजों में ज्यादातर युवा और बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन राहत की बात है लोग जल्दी ही स्वस्थ हो कर घर लौट रहे हैं। रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 697 पहुंच गया है। जिनमें 314 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौट चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 283 है। 

वहीं जांजगीर में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं और 7 साल का एक बच्चा शामिल है।