Naxal clash in CG : ASI का सिर फोड़ा और वॉकी-टॉकी लूट ली

Chattisgarh : दंतेवाड़ा में बचेली खदान के पास नक्सलियों ने CISF जवानों पर तीर-धनुष से हमला किया

Publish: Jun 27, 2020, 10:50 PM IST

courtesy :  ANI twitter
courtesy : ANI twitter

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में CISF के जवानों और नक्सलियों में झड़प हो गई। नक्सलियों ने जवानों की पीटा और लूटपाट की। नक्सलियों ने एक असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर का सिर भी पत्थर से फोड़ दिया। इस घटना में पुलिस की वॉकी-टॉकी की लूट बताी जा रही है। घटना बचेली इलाके के आकाश नगर में सुबह सुबह हुई। मामले की खबर मिलने पर पुलिस और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। घायल का इलाज बचेली के अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है।

 नक्सलियों ने तीर कमान से किया हमला

पुलिस नक्सलियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चला रही है। गौरतलब है कि बचेली क्षेत्र में NMDC की कई खदानें हैं और पास में CISF का कैंप भी है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब जवान अलग-अलग टुकड़ियों में गश्त पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने निहत्थे जवानों पर हमला बोल दिया। तीर कमान के साथ नक्सली करीब 12-15 की संख्या में थे। हमले में एएसआई अनिल चौहान और कांस्टेबल विजय कुमार का दल निशाने पर आ गया। जिस वक्त हमला हुआ वे कैंप से करीब 2-3 किमी दूर आकाश नगर के पास थे। ग्रामीणों के वेश में आए एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने निहत्थे जवानों पर तीर कमान से हमला बोला। घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।