किडनी की बीमारी के चलते पूर्व विधायक गुलाब सिंह का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया

पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब सिंह का निधन, किडनी की बीमारी से पीड़ित थे पूर्व विधायक, कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ से दो बार चुने गए थे विधायक

Updated: Mar 25, 2021, 06:32 AM IST

Photo Courtesy: sabguru
Photo Courtesy: sabguru

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब सिंह का निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। बैकुंठपुर स्थित जिला चिकित्सालय में गुरुवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बैकुंठपुर जिला अस्पताल में उनका डायलसिस होता था। इस बार भी वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में ढाढस बंधाया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

 

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने भी गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।

 गौरतलब है कि गुलाब सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से 1998 में विधायक निर्वाचित हुए थे। वहीं छत्तीसगढ़ बनने के बाद 2003 में भी वे यहीं से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।