CM Bhupesh Baghel : निगम मंडलों में 32 नेताओं को ज़िम्मेदारी

Congress : छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 महिलाओं, 5 एसटी, 2 एसीसी, 3 अल्पसंख्यक, 8 ओबीसी और 14 सामान्य वर्ग के नेताओं को ज़िम्मेदारी दे कर साधा समन्वय

Publish: Jul 17, 2020, 06:35 AM IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को निगम, आयोग और मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 32 नेताओं के नाम शामिल हैं। रायपुर संभाग से 14 नेता, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग से 4-4 नेताओं समेत बस्तर संभाग से 6 नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व महापौर किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं करूणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन का पद सौंपा गया है। विधायक कुलदीप जुनैजा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए हैं। देवेन्द्र बहादुर सिंह को राज्य वन विकास निगम, गिरीश देवांगन को राज्य खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, सुभाष धुप्पड को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा महेश शर्मा और सतीष अग्रवाल को भवन एवं अन्य निर्मांण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। वहीं नितिन सिन्हा को पाठ्य पुस्तक निगम में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस लिस्ट में 6 महिलाओं को मौका दिया है। वहीं इस लिस्ट में 5 एसटी, 2 एसीसी, 3 अल्पसंख्यक, 8 ओबीसी और 14 सामान्य वर्ग के नेताओं को भी स्थान मिला है।

इन नियुक्तियों में कांग्रेस संगठन के बड़े नेताओं को प्राथमिकता मिली है। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने इसके जरिए सत्ता और संगठन में समन्वय करने की कोशिश की है। सरकार बनने के बाद से निगम मंडल की नियुक्तियों पर सबकी निगाहें थीं। आखिरकार 18 महीने बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है ।

पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब प्रदेश के बाकी बचे हुए निगम मंडल आयोग पर संगठन के नेताओं की नजर है। अभी मार्कफेड, सीएसआईडीसी, बेवरेज कॉर्पोरेशन, पर्यटन मंडल, बीज निगम, वित्त आयोग, युवा आयोग, उर्दू एकेडमी, मदरसा बोर्ड, पर्यावरण संरक्षण मंडल सहित विभिन्न निगम मंडलों में अभी नियुक्ति होना बाकी है।