ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से विमान का कबाड़ चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

लियर एयरफोर्स स्टेशन में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। यहां तीन मजदूरों ने कचरा ट्रॉली में छिपाकर विमान संबंधी कबाड़ चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Updated: Sep 15, 2026, 12:18 PM IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वायुसेना से जुड़े होने के कारण जांच को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई शुरू की थी।

घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित वायुसेना स्टेशन की है। स्टेशन परिसर से कबाड़ गायब होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें:भोपाल से वाराणसी का सफर महज 8 घंटे में, 227KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बदलेगा कनेक्टिविटी

महाराजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल के मुताबिक, चोरी की वारदात में कुछ मजदूरों के शामिल होने की बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कबाड़ को स्टेशन से बाहर ले जाने के तरीके की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी किए गए विमान संबंधी कबाड़ को कचरे के नीचे छिपाया और उसे कचरा संग्रहण ट्रॉली के जरिए वायुसेना स्टेशन से बाहर निकाल दिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। वायुसेना स्टेशन से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस अब चोरी की पूरी घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:शहडोल से BJP सांसद हिमाद्री सिंह का पति से तलाक, राजेंद्रग्राम कोर्ट ने दी डिवोर्स की डिक्री