परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, फांसी के फंदे पर झूला पिता

एक ही परिवार के 4 लोगों की आत्महत्या का नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, किसी तरह के विवाद से भी पड़ोसियों ने किया इनकार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Publish: Oct 27, 2021, 11:54 AM IST

Photo Courtesy: bhaskar
Photo Courtesy: bhaskar

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक हंसता खेलता परिवार देखते ही देखते उजड़ गया। परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना जिले के लालबाग थाना इलाके के करमतरा गांव की है। एक साथ 4 लोगों की मौत से गांव में मातम परसा हुआ है। घर के मुखिया का शव घर से कुछ दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। उसकी पत्नी और 2 मासूमों की लाश कुएं में पड़ी मिली है।

घटना मंगलवार की शाम की है। करमतरा गांव निवासी 32 वर्षीय डोमन साहू धान की गहाई करने गया था। किसान की 29 वर्षीय पत्नी वेदिका 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा घर पर ही थे। पत्नी ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिस कुएं में तीनों ने आत्महत्या की वह काफी हद तक ढंका हुआ था। मृतका की देवरानी पानी भरने कुएं पर आई तो उसने एख बच्चे की लाश देखी और शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई कुएं का मुंह सकरा होने की वजह से शव निकालने में दिक्कत हुए। लोगों को होश उस वक्त उड़ गए जब दोनों बच्चों के बाद मां का शव निकला। पुलिस के आने पर पति की खोज शुरु की गई तो वह भी फांसी पर लटका मिला।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में कभी कोई विवाद नहीं होता था। ना ही किसी और से परिवार का झगड़ा था।पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी है।