LPG सिलेंडर के दाम में 250 रूपये का इज़ाफा, 19 KG वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत हुई 2253 रूपये

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन लगा बड़ा झटका लगा है, आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 250 रुपया महंगा हो गया है, बाहर खाना भी होगा महंगा

Updated: Apr 01, 2022, 09:43 AM IST

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो कमर्शियल गैस सिलिंडरTBतत्तत्त्त की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी। राहत वाली बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट में खाना खाना और महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इसका असर अन्य चीजों के उत्पादन पर भी पढ़ेगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'दो महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 346 रुपये बढ़े। मार रहे सिर पर महंगाई का हथौड़ा, मोदी जी बताएं कोई कैसे तले पकौड़ा?'

यह भी पढ़ें: जिस स्कीम का आपने मजाक उड़ाया उसी ने कोरोना काल में... लोकसभा में सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

बता दें कि ईंधन कंपनियों ने 1 अप्रैल को भले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया हो, लेकिन महज 10 दिन पहले यानी 22 मार्च को ही लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। तब ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम एक ही बार में 50 रुपये बढ़ा दिए थे। इसके बाद लाल रंग वाले इन सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। जबकि इससे पहले इनके दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बदलाव किया गया था और गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का हो गया था।