शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 1200 से ज्यादा अंक का उछाल, निफ्टी में भी 400 अंक से ज्यादा की तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और सिर्फ 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। ONGC के शेयर में आज 8% और रिलायंस के शेयर में 7% की तेजी है।

Updated: Jan 29, 2024, 03:09 PM IST

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (29 जनवरी) को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 71,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 21,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और सिर्फ 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। ONGC के शेयर में आज 8% और रिलायंस के शेयर में 7% की तेजी है। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज 6% ऊपर कारोबार कर रहा है। माना जा रहा है कि ग्लोबल बाजारों में तेजी के कारण भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले शेयर बाजार में 25 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 70,700 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 101 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,352 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स में 982.56 अंक या 1.37% की गिरावट रही थी।