शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स ने 75,582 और निफ्टी ने 23,004 का लेवल छुआ
निफ्टी पहली बार 23000 के पार पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स ने 75500 के लेवल को पार किया है। इस उड़ान में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक ने योगदान दिया है।

मुंबई। शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन इतिहास रच दिया है। निफ्टी और सेंसेक्स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी पहली बार 23000 के पार कर गया, जबकि सेंसेक्स मार्केट के शुरुआती 15 मिनट में ही 75558 के नए शिखर पर छुआ है।
हालांकि, अभी बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 75,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी में 30 अंक की गिरावट है, ये 22,933 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मीडिया और मेटल में सबसे ज्यादा तेजी है।
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO सब्सक्रिप्शन के लिए रिटेल निवेशक 27 मई तक बोली लगा सकते हैं। यह इश्यू 22 मई को ओपन हुआ है। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹364-₹383 प्रति शेयर तय किया है।
यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹383 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको ₹14,937 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 507 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,181 इन्वेस्ट करने होंगे।