बालीवुड की नूरी पूनम ढिल्लों का 59वां बर्थ डे

16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पूनम ढिल्लों को स्कूल के दिनों से ही फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, 1977 में यश चोपड़ा की फिल्म त्रिशूल से किया था डेब्यू, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर भी मचा चुकी हैं धमाल

Updated: Apr 18, 2021, 10:04 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मासूम चेहरे और दमदार एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एवरग्रीन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना 59वां बर्थडे मना रही हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर में जन्मी पूनम ने साल 1977 में महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल जीता था। उन्होंने बतौर मॉडल काम किया फिर यश चोपड़ा की फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की।

 कई सुपर हिट फिल्मों का हिस्सा रही पूनम डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। वे पढ़ाई में काफी तेज थीं। लेकिन 1977 में मिस इंडिया बनने के बाद फिल्मों में आ गई। वे काला पत्थर और नूरी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं है। पूनम ढिल्लन ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

 मासूम चेहरा औऱ खूबसूरती के चलते उन्हें स्कूल के दिनों से ही फिल्मों में काम करने का ऑफर मिलने लगा था। यश चोपड़ा ने सबसे पहले फिल्म त्रिशूल में काम करने का ऑफर दिया था। पहले तो उन्होंने पढ़ाई की वजह से फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में लोगों के मनाने पर मान गई थीं। उन्होंने शर्त रखी थी कि वे केवल गर्मी की छुट्टियों में ही शूटिंग करेंगी।

1978 में पूनम ने सचिन पिलगांवकर के साथ त्रिशूल में नजर आई थीं। फिल्म सुपर हिट हुई थी। फिल्म नूरी के लिए पूनम ढ़िल्लों को पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामिनेशन मिला। उन्होंने तेरी मेहरबानियां, कसम, नाम, सोहिनी मेहवाल, ये वादा रहा,रोमांस, रेड रोज, तवायफ, समुंदर, बेपरवाह, आवाम, लैला जैसी कई फिल्मों में काम किया। पूनम ढ़िल्लों ने शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, फारुख शेख और राजेश खन्ना के साथ काम किया। राजेश खन्ना के साथ वे छह फिल्मों में नजर आईं।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद वे छोटे पर्दे पर एक्टिव रही हैं। उन्होंने थिएटर मं  भी काम किया। पूनम ने रियालिटी शो बिग बॉस सीजन-3 में भाग लिया था। वे सेकंड रनर-अप चुनी गई थीं।

 

उन्होंने अपनी एक्टिंग की दूसरी पार की शुरुआत प्रभुदेवा की फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से की, जय मम्मी दी में भी नजर आई।

 

एक्ट्रेस के साथ वे एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं।