Aishwarya Rai Bachchan@47: नीली आंखों वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का बर्थ डे

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में सफलता हासिल करने वाली ऐश्वर्या राय को बर्थ डे पर देश दुनिया से मिल रही हैं बधाइयां

Updated: Nov 01, 2020, 08:00 PM IST

Photo courtesy: pinrest
Photo courtesy: pinrest

ऐश्वर्या राय, नीली आंखों वाली खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और दुनिया को बताया कि वह ब्यूटी विथ ब्रेन की एक मिसाल हैं। बेमिसाल खूबसूरती, दमदार एक्टिंग के बल पर ऐश्वर्या देश दुनिया में जानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 47वां बर्थ डे सेलीब्रेट कर रही हैं।

देश-दुनिया से उनके फैंस उन्हें बर्थ डे पर विश कर रहे हैं। इनदिनों फिल्मों में जरा कम दिखने वाली ऐश्वर्या राय आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनके बर्थ डे पर शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित समेत बालीवुड की हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस डाला है और बर्थ डे विश किया है।

 

ऐश्वर्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं, वे कई अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं ऐशवर्या मॉडलिंग के बाद फिल्मों में आई हैं।

ऐश्वर्या राय एक मात्र ऐसी इंडियन सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने दो विरोधी कंपनियों पेप्सी और कोकाकोला ब्रांड का विज्ञापन किया है। 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में ऐंट्री करने वाली ऐश्वर्या की सबसे सफल फिल्मों में ‘हम दिल दे चुके सनम’, देवदास, धूम, जोधा अकबर शामिल हैं। उन्होंने दो बार फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता।

हमदिल दे चुके समन ऐश्वर्या की पहली सुपर हिट फिल्म मानी जाती है, यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। जिसके लिए ऐश्वर्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। वहीं धूम और ए दिल है मुश्किल फिल्में में उनके किरदारों पर कई सवाल भी उठे थे।

चोखेर वाली और रेन कोट जैसी फिल्म में अपनी सधी हुई एक्टिंग के जरिए उन्होंने साबित किया कि वे सीरियस एक्टिंग में भी माहिर हैं। एक्ट्रेस, माडल के अलावा ऐश्वर्या एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं।

उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है, वे पहली ऐसी इंडियन और साउथ एशियन एक्ट्रेस हैं जो ओपरा विनफ्री के शो पर जा  चुकी हैं।ऐश्वर्या राय का कहना है कि उन्हें अभिषेक के लिए कुकिंग करना और बेटी आराध्या के साथ वक्त बिताना पसंद है।