कश्मीर में दिखा अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज, जवानों के साथ जमकर किया भांगड़ा
BSF जवानों के साथ जमकर नाचे खिलाड़ी कुमार, कहा रियल हीरोज से मिलकर दिल सम्मान से भर जाता है, घाटी में स्कूल निर्माण के लिए एक्टर ने दिए हैं एक करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज देखने को मिला, वे सेना के जवानों के साथ जमकर झूमते दिखाई दिए। दरअसल वे गुरुवार को कश्मीर में थे। वे बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में BSF नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे थे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही BSF के अफसर और बड़ी संख्या में जवान भी मौजूद थे। अक्षय ने स्थानीय नीरू गांव में स्कूल बनाने के के साथ साथ सेना के जवानों भी विचार विमर्श किया। इस दौरान BSF जवानों की यूनिट की तरफ से आर्गनाइज प्रोग्राम में अक्षय भांगड़ा करते दिखाई दिए। उनके साथ बड़ी संख्या में जवान नजर आए।
Spent a memorable day with the @BSF_India bravehearts guarding the borders today. Coming here is always a humbling experience… meeting the real heroes My heart is filled with nothing but respect. pic.twitter.com/dtp9VwSSZX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 17, 2021
[removed][removed]
एक्टर की मौजूदगी में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। लोग बॉलीवुड एक्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस इवेंट के बारे में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार ने फैंस को जानकारी दी है। अक्की ने ट्विटर पर फोटोज शेयर की हैं, उन्होंने लिखा है कि सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें अक्षय जवानों के सैर करते भी दिखाई दिए हैं।
#WATCH | Actor Akshay Kumar danced with BSF jawans and locals in Gurez sector of Bandipora district in Jammu and Kashmir today pic.twitter.com/PcrivjIJMW
— ANI (@ANI) June 17, 2021
वहीं कुछ फोटोज में वे लोगों से बातचीत करते दिखे हैं। ट्वीटर में शेयर की फोटोज में तस्वीरों के साथ कैप्शन में अक्षय ने जवानों को रियल हीरो बताया है, वे लिखते हैं कि आज रियल हीरोज से मिलने का मौका मिला। उन्होंने लिखा है कि उनका दिल कुछ और नहीं कर पाता बस इनके प्रति सम्मान से भर जाता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म बेलबॉटम 27 जुलाई को सीनेमा घरों में रिलीज होगी। जिसके प्रमोशन की तैयारी जारी है। इस साल अक्षय के आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं।