आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, कपूर खानदान में जश्न का माहौल

आलिया और रणबीर की शादी इसी साल अप्रैल महीने में मुंबई स्थित आवास वास्तु में हुई थी।

Updated: Nov 06, 2022, 08:40 AM IST

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन चुके हैं। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। खबर आने के बाद भट्ट और कपूर फैमली में जश्न का माहौल है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल अप्रैल के महीने में मुंबई स्थित आवास वास्तु हुई थी।

आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मां बनने की जानकारी दी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ी खुशखबरी बताया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर कपूर आज सुबह एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंचे थे।  ये वही हॉस्पिटल है जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अंतिम सांसें ली थी। आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।

ऋषि कपूर आज होते तो इस दिन की खुशी शायद दोगुनी होती। खैर अब वह परिवार और अपने फैंस के बीच नहीं है। पर आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। नीतू कपूर पोती को लेकर काफी खुश हैं तो भट्ट फैमिली में भी पहले बेबी का जन्म हुआ है। इस समय दोनों ही फैमिली जश्न से झूम रही है।