Ameen Sayani Death: लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Publish: Feb 21, 2024, 02:11 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अमीन सयानी भारत के पॉपुलर एनाउंसर रहे थे। उनको लोकप्रियता शो 'गीतमाला' से मिली थी। ये प्रोग्राम रेडियो सिलोन पर आया करता था। उनका बहनो और भाइयो कहने का अंदाज काफी पॉपुलर था। उन्होंने रेडियो पर लगभग 54000 प्रोग्राम प्रोड्यूस और कंपेयर किए थे।

अमीन सयानी के बेटे ने राजिल सयानी ने बताया कि बीते दिन उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा, क्योंकि उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की जाएगी।

बता दें कि अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1931 में मुंबई में हुआ था। अमीन भारतीय रेडियो के ग्रैंड ओल्ड मैन कहे जाते थे। उनको ऑल इंडिया रेडियो में उनके भाई हामिद सयानी लेकर आए थे। उन्होंने लगभग 10 साल तक अंग्रेजी कार्यक्रम किए। रेडियो के अलावा अमीन 'भूत बंगला', 'तीन देवियां', 'बॉक्सर और कत्ल' जैसी फिल्में में भी नजर आए थे।