विरुष्का ने शेयर की लॉकडाउन मेमोरीज, बताया पिछले साल कैसे बिताया था लॉकडाउन
पेट डाग के साथ खेलते दिखे विराट और अनुष्का शर्मा, इन लम्हों को बताया पिछले साल के कुछ खास और अनमोल लम्हे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले साल की यादों का पिटारा खोला है। पुरानी यादों का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनुष्का ने इस वीडियो में साल 2020 के बेस्ट मोमेंट्स दिखाने की कोशिश की है। अनुष्का इन्हें पिछले साल के कुछ खास और अनमोल लम्हे कहा है। ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें विरुष्का मस्ती के मूड में नजर आए हैं।
अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली डॉग्स के साथ खेलते दिखे हैं। वे डाग्स को खाना खिलाते हैं। साथ ही उनके साथ वॉक पर जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुष्का-विराट पेट डॉग ड्यूड भी दिखाई दिया है। इस वीडियो में अनुष्का और विराट डॉगी को प्यार करते नजर आ रहे है। उनके डॉगी भी उनको भरपूर प्यार दे रहे हैं।
दरअसल अनुष्का शर्मा को जानवरों से बेहद प्यार है। हाल ही में विराट और अनुष्का ने मुंबई में आवारा डाग्स के लिए दो शेल्टर होम खोले हैं। जिसके बारे में खुद विराट ने फैंस को बताया था। इस शेल्टर होम में आवारा जानवरों की हेल्थ की देखभाल की जाती है। इसमें विराट ने विवाल्डिस के साथ मिलकर एनिमल वेलफेयर की दिशा में पहला कदम उठाया है। अनुष्का का कहना है कि इसकी प्रेरणा उन्हें दलाई लामा से मिली थी।
पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से विराट और अनुष्का शहर से दूर चले गए थे। उसी की एक झलक अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में विरुष्का जानवरों के साथ गांव के परिवेश में मजेदार वक्त बिताते दिखाई दे रहे हैं। इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का और विराट मम्मी पापा बने हैं।
अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में बिजी हैं। जबकि अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत फिल्म काला प्रोड्यूज कर रही हैं। काला फिल्म का डायरेक्शन बुलबुल फेम डायरेक्टर अनविता दत्त करने वाली हैं। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू कर रहे हैं।