दूल्हा-दुल्हन बने सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार, फोटोज हो रही वायरल, गुपचुप शादी की उड़ी अफवाह

बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य और उनकी दोस्त दिशा शादी के जोड़े में दिखाई दिए, लोगों को लगा की उनकी शादी हो गई है

Updated: Apr 06, 2021, 10:05 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बिग बॉस 14 के उपविजेता राहुल वैद्य और उनका गर्लफ्रेंड दिशा परमार शादी के जोड़े में नजर आए। दोनों दूल्हा-दुल्हन बने बड़े खूबसूरत नजर आ रहे थे। इनकी जोड़ी मेड फॉर इच अदर लग रही थी। दोनों की ये पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिगबास शो के दौरान टीवी पर ही प्रपोज किया था। दिशा ने राहुल का प्रपोजल एक्सेप्ट किया था औऱ शो के दौरान ही वेलेंटाइन डे पर वे उनसे मिलने भी बिग बॉस हाउस में आई थीं। तब से ही दोनों की शादी की अटकलें लगने लगी थीं। दोनों ने कहा था कि वे इस साल गर्मियों में शादी कर लेंगे। लेकिन ये क्या बिना किसी को बताए दोनों दूल्हा-दुल्हन बन गए हैं।

वायरल फोटो में राहुल वैद्य क्रीम कलर की शेरवानी और पिंक पगड़ी पहने नजर आए तो वहीं दिशा परमार पिंक लहंगे और मैचिंग हैवी जूलरी में जम रही थीं। वे एलिगेंट लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी कर रखा था। दोनों की फेरे औऱ शादी की रस्मों की वीडियो भी जमकर देखे जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल शादी की तस्वीरें भी जमकर पसंद की जा रही हैं। फैंस को लगा कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन काफी देर बाद सस्पेंस का खुलासा हुई जब पता चला की दोनों किसी शूट के सिलसिले में तैयार हुए थे। हाल ही में दिशा और राहुल एयरपोर्ट पर नजर आए थे। दरअसल दोनों चंडीगढ़ के लिए निकले थे। वहां राहुल के नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई थी। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर एक बार को सभी फैंस शॉक रह गए कि राहुल-दिशा की शादी की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। लेकिन बाद में खुलासा हुआ की म्यूजिक वीडियो के बीहाइंड द सीन्स वायरल हो रहे हैं।

 

जिसमें राहुल और दिशा दूल्हा और दुल्हन बने दिखाई दिए। राहुल ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वे सादगी से शादी करना पसंद करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DP (@dishaparmar)

 

शादी इसी साल जून में होने की उम्मीद है। फिलहाल उनकी नकली शादी देखकर ही फैंस खुश हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DP (@dishaparmar)

अब फैंस के सिंगर की रियल शादी का बेसब्री से इंतजार है।