बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का दिल्ली में निधन

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, कोरोना से ठीक होने के बाद आया था लकवा अटैक

Updated: Feb 03, 2021, 08:35 AM IST

Photo Courtesy: times now
Photo Courtesy: times now

दिल्ली। बिग बॉस 10वें सीजन के एक्स कंटेस्टेंट और उल्टे-सीधे बयानों के लिए विवादों में रहने वाले स्वामी ओम का निधन हो गया है ।वे 63 साल के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने की है। वे कई महीनों से बीमार थे। 3 महीने पहले ही वे कोरोना से ठीक हुए थे। उनका इलाज एम्स में करवाया गया था।

करीब 15 दिन पहले उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद से वे बिस्तर पर ही थे। उन्हें चलने फिरने में परेशानी थी। उन्होंने अपने घर में DLF अंकुर विहार में आखिरी सांस ली। 

बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम खूब चर्चा में रहे थे। उन्हें साफ सफाई नहीं रखने के लिए बिग बॉस के घर में लोगों के कमेंट्स सुनना पड़ता था। एक बार नार्थ इंडिया में आए भूकंप के बारे में उन्होंने कहा था कि बिग बॉस हाउस में उनके साथ गलत व्यवहार की वजह से उत्तर भारत में भूकंप आया है।

वे खुद को शिवभक्त कहते थे। एक लाइव टीवी शो के दौरान तीखे सवालों से नाराज होकर उन्होंने एंकर के मुंह पर पानी फेंक दिया था। एक डिबेट के दौरान उन पर महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप भी लगा था।