बॉलीवुड की बेबो का बर्थ डे, मालदीव में फैमिली संग करीना मना रही जन्मदिन

करीना ने सैफ के साथ मनाया 41वां बर्थ डे, हार्ट इमोजी के साथ शेयर की तस्वीर, बहन लोलो ने बचपन की थ्रो बैक फोटोज शेयकर कर किया विश

Updated: Sep 21, 2021, 08:20 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वे इनदिनों अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। वे अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, चाहे बात लुक्स की हो, फिल्मों की या फिर पर्नसन लाइफ की। करीना सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहती हैं। करीना के बर्थ डे पर लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से विश कर रहे हैं।

उन्हें बधाई देने वालों में माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, प्रिटी जिंटा, काजोल, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, रानी मुखर्जी, दिशा पटानी, जान्हवी कपूर, करण जौहर, कियारा आडवानी, कुणाल खेमू, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, रिद्धिमा कपूर, तुनज गर्ग, सोहा अली खान,सबा अली खान, रेहा कपूर, अन्नया पांडेय, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नीतू कपूर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें विश किया है। इंस्टाग्राम पर फैंस उन्हें बर्थ डे पर बधाई दे रहे हैं।

 

करीना की बड़ी बहन लोलो याने करिश्मा कपूर ने अपनी क्यूट सिस्टर बेबो के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए बर्थ डे की बधाई दी है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल अपनी और करीना का बचपन की दो थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। जिनमें दोनों बहनें बड़ी क्यूट लग रही हैं। फैंस दोनों की फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इन्हें अडोरेबल पिक्स कह रहे हैं। फोटो में करीना बेबी पिंक कलर की फ्रॉक पहने करिश्मा के बगल में बैठी हैं। 

करीना कपूर अपने परिवार की मोस्ट पॉपुलर मेंबर्स में से एक हैं। वे एक्ट‍िंग, डांसिंग का शौख तो रखती हैं, उन्हें कंप्यूटर्स भी काफी पसंद है। फिल्मों में आने से पहले करीना ने कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिल हुई थी। 

करीना ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था। कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, 3 इडियट्स, रावन, हीरोइन, जब वी मेट, गुड न्यूज, वीरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्में की। करीना की अगली फिल्म आमिर खान के साथ है। वे लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी।

करीना के करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म चमेली से आया। जिसमें वे एक सेक्स वर्कर का रोल निभाते नजर आई थीं। इससे पहले की फिल्मों में वे शोख, चुलबुले किरदारों में ही नजर आई थीं। इसके बाद से वे मणिरत्नम और प्रकाश झा जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स की फिल्मों में नजर आईं। युवा और राजनीति में उनके किरदारों को सराहा गया।

करीना ने अपने  से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ अली खान से शादी का फैसला किया। करीना के दो बच्चे हैं तैमूर और जहांगीर। करीना अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं। वे जिम में वर्क आउट के साथ योगा और मेडिटेशन भी करती हैं। वे इनदिनों मालदीव में फैमिली के साथ हैं, रोज नई फोटोज शेयर कर रही हैं।

 

करीना ने बीते दिनों बैक-टू-बैक कई फोटोज शेयर की थी। बर्थ डे पर करीना ने अपनी और सैफ की फोटो शेयर की है,जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना की तस्वीरें पर फैंस जमकर प्यार बरसा