बॉलीवुड स्टार्स ने धमाकेदार अंदाज में किया नए साल का वेलकम, फोटो शेयर कर फैंस को दी बधाई

सैफ करीना ने फैमिली के साथ की पार्टी, प्रियंका निक हुए रोमांटिक, सोनम और अनुष्का ने भी पार्टनर के साथ मनाया न्यू इयर, नए अंदाज में नजर आए बिग बी

Updated: Jan 01, 2022, 07:25 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

पूरी दुनिया में जोश और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया गया, बॉलीवुड स्टार्स ने भी बेहद शानदार तरीके से नए साल का आगाज किया। सात समंदर पार निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का जश्न मनाया। निक ने न्यू इयर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वे प्रियंका को किस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्यार भरा कैप्शन देते हुए नए साल की बधाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 

वहीं लंदन में सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ न्यू इयर पार्टी की। कपल ने किस करते हुए फोटो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाइयां दीं हैं। ऑल ब्लैक ड्रेस में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

सैफीना ने पूरी फैमिली के साथ नए साल का जोरदार स्वागत किया है। करीना और सैफ की फोटो सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैमिली फोटो में करीना, सैफ के साथ सारा अली खान भी नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में न्यू इयर सेलिब्रेट किया। वहीं रश्मि रॉकेट फेम तापसी पन्नू ने बहन और अपने खास दोस्त के साथ नए साल का धमाकेदार अंदाज में स्वागत किया।

    

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी फैंस को नए साल की बधाई दी है।

 

उन्होंने अपना एक फोटो शेयर की है जिसमें वे आंखे बंद किए नजर आ रहे हैं। वे हेड फोन लगाएं हुए अपने अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 

 

शिल्पा शेट्टी ने भी एक मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी है। शिल्पा ने कैप्शन दिया है कि पॉजिटिवीटी और जोश के साथ 2022 में जंप करें, उन्होंने फैंस की समृद्धि बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।